एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा: अकबर टॉम्ब के सामने ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दाना देवी की मौत

0
Oplus_131072

आगरा लाईव न्यूज। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला की जान चली गई। यह दुर्घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबर टॉम्ब के सामने, सिकंदरा तिराहा के पास हुई, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार आज लगभग 12:30 बजे एक ट्रक संख्या HR46F-8081 तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए उसी दिशा में आगे चल रही स्कूटी से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और इसी दौरान ट्रक का टायर उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्रिटिकल कॉरिडोर टीम, चौकी डिवीजन पुलिस और यातायात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान दाना देवी, पत्नी बालकिशन, उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी ट्रॉस यमुना कॉलोनी, नरायच, आगरा के रूप में हुई है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-19 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालकर सामान्य कराया। पुलिस ने वाहन चालकों से हाईवे पर सावधानीपूर्वक और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here