डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘चैलेन्जर 2025-26’ का समापन

0

बीसीए विभाग ने जीती चैलेंजर ट्रॉफी, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

आगरा लाईव। डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘चैलेन्जर 2025-26’ का रविवार, 22 फरवरी 2026 को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान एवं डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के खेल मैदान में किया गया। समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने बीसीए विभाग की टीम को चैलेंजर ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही अन्य विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस वर्ष प्रतियोगिता में बीसीए विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान बीकॉम और तृतीय स्थान बायोटेक विभाग ने हासिल किया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने 20 प्रकार की विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल मैदान में विद्यार्थियों का जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने लायक रहा। अपने संबोधन में अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शारीरिक दक्षता और खेल भावना के विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। संस्थान विगत 15 वर्षों से लगातार इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है, जिससे विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक विकास को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम का मंच संचालन डीन मीडिया रिलेशंस डॉ. प्रवल प्रताप सिंह ने किया। डायरेक्टर एकेडमिक डॉ. विकांत शास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अनूप कुमार गोयल ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहेंगे। ‘चैलेन्जर 2025-26’ के कोऑर्डिनेटर हिमांशु आर्या के निर्देशन में सभी प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

इस अवसर पर डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन, डीन एडमिनिस्ट्रेशन चन्द्रशेखर, डीन मार्केटिंग सन्दीप सक्सेना, डीन सीएस डॉ. आमेन्द्र सिंह, प्रबंधन संकाय के विभागाध्यक्ष संजू कुमार, बायोटेक विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद हुसैन सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समन्वयकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक समूह फोटो खिंचवाया और आगामी वर्ष में और बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here