शोक संदेश : आदरणीय मनोज मालवीय जी (IPS)जॉर्जटाउन इलाहाबाद उत्तर प्रदेश

0

आगरा लाईव न्यूज। भारत रत्न परम् पूज्य महामना मालवीय के पौत्र आपके पूज्य पिताश्री बीएचयू के चांसलर महामना मालवीय मिशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गिरधर मालवीय जी के निधन का समाचार सुनकर महामना मिशन परिवार के हम सभी सदस्य मर्माहत हैं। जीवन पथ में सतत् मार्गदर्शन करने वाले पिता का साथ अचानक छूटना हृदय को जो पीड़ा दे जाता है वह शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकती, उस रिक्तता को कभी भरा नहीं जा सकता। पूज्य गिरधर मालवीय जी ने महामना की भाँति सदैव शिक्षा, सेवा,समाज,सद्भाव और राष्ट्र के लिए जो कार्य किए हैं उन्हें देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे सभी को विनम्रता और सरलता का ऐसा संदेश देकर गए हैं कि उनसे प्रेम करने वाला प्रत्येक व्यक्ति इसे अपने जीवन में अपनाएगा।

माता पिता का आशीर्वाद जीवन की सफलता का मूल है उनसे बिछड़ना बड़ा दुखदाई होता है किंतु इस दुख के साथ पुनः आगे बढ़ना सृष्टि का नियम है जिसका पालन हमें करना पड़ता है।मैं महामना मालवीय मिशन की ओर से दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को यह असह्य वेदना सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति!

राकेश चंद्र शुक्ला महासचिव महामना मालवीय मिशन आगरा संभाग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here