आगरा की सड़कों पर अवैध मजारों को लेकर सीएम योगी को पत्र, कार्रवाई की मांग

0

आगरा लाईव। आगरा की सार्वजनिक सड़कों और चौराहों पर अवैध रूप से बनी मजारों को हटाए जाने की मांग अब शासन स्तर तक पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य प्रदीप राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या पर तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है।मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में प्रदीप राठौर ने कहा है कि आगरा शहर के कई इलाकों में सड़कों और चौराहों पर अवैध रूप से मजारें बनी हुई हैं, जिनके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन संरचनाओं की वजह से रोजाना जाम की स्थिति बनती है, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सोशल मीडिया

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि इन अवैध मजारों के कारण शहर में चल रहे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। कई बार स्थानीय प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे जनता में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है।प्रदीप राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज ‘उत्तम प्रदेश’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सोशल मीडिया

प्रदेश को विकसित और सुरक्षित बनाने के लिए जिस सख्त और निष्पक्ष प्रशासन की आवश्यकता है, उसी भावना के तहत आगरा में सार्वजनिक स्थलों पर बनी अवैध संरचनाओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि आगरा में चिन्हित स्थानों पर बनी अवैध मजारों को हटाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कानून का सम्मान बना रहे, यातायात सुचारु हो और आम जनता को राहत मिल सके। पत्र के अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के आदेश देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here