थ्रेसर हादसा, 2 साल के मासूम मानव की दर्दनाक मौत

0

आगरा लाईव। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह से गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सरसों कुटाई के दौरान 2 साल का मासूम मानव, अपने पिता आकाश का इकलौता बेटा, थ्रेसर मशीन के क्रॉस में फंसने से मौके पर ही मौत हो गया। बताया जा रहा है कि आकाश अपने परिवार के साथ खेत में सरसों की फसल काटने और कुटवाने गए थे और मासूम मानव को मशीन के पास तिरपाल पर लिटाया गया था। इसी दौरान अचानक मशीन चालू हो गई और तिरपाल के साथ मासूम भी मशीन की चपेट में आ गया। परिजन तुरंत मशीन को रोकने के प्रयास में जुटे, लेकिन खून से लथपथ मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद माता-पिता रो-रोकर बुरे हाल में हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण भी हादसे के बाद परिवार के पास पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि खेती-बाड़ी में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर कितनी सावधानी बरती जा रही है और छोटे बच्चों को खतरनाक उपकरणों के पास अकेला छोड़ना कितना जोखिम भरा हो सकता है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके में लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर और सतर्क हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here