# AGRA LIVE NEWS > आगरा लाइव न्यूज़ ## Posts - [मासूम हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 साल की बच्ची का कातिल एनकाउंटर में ढेर](https://agralive.com/4553/agra-news/2026/): आगरा लाईव। ताज नगरी में दिल दहला देने वाले 8 वर्षीय मासूम हत्याकांड का अंत आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में हो गया। 25 हजार रुपये के इनामी और इस जघन्य वारदात के आरोपी किराएदार सुनील को पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना की शुरुआत 24 मार्च 2026 को थाना ताजगंज क्षेत्र से हुई, जब एक 8 वर्षीय बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल अपहरण […] - [भाजपा पार्षद पर पत्नी का गंभीर आरोप, दहेज मांग, मारपीट और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज](https://agralive.com/4548/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में राहुल नगर वार्ड-42 से भाजपा पार्षद रवि कुमार के खिलाफ उनकी पत्नी डिम्पी डागौर ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पीड़िता डिम्पी डागौर, निवासी वाल्मीकि बस्ती, लंगड़े की चौकी, थाना हरीपर्वत ने बताया कि उनकी शादी 4 नवंबर 2022 को रवि कुमार निवासी नितेश नगर दहतोरा रोड, थाना जगदीशपुरा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी में […] - [निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में महंगी किताबों और कॉपियों की बिक्री, अभिभावक परेशान](https://agralive.com/4540/agra-news/2026/): आगरा लाईव। शहर के कई निजी और कॉन्वेंट स्कूलों में महंगी किताबों और कॉपियों की बिक्री का मामला लगातार सामने आ रहा है, जिससे अभिभावकों पर हर साल भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल हर साल सिलेबस बदलकर उन्हें नई किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जबकि एनसीईआरटी की किताबें बाजार में बहुत कम कीमत पर उपलब्ध हैं। शहर के स्कूलों में कक्षा 4 और 5 की किताबों का बिल 9 हजार रुपए से ज्यादा तक पहुंच रहा है, जबकि एनसीईआरटी का पूरा सेट कक्षा 4 का करीब 400 रुपए और कक्षा […] - [थ्रेसर हादसा, 2 साल के मासूम मानव की दर्दनाक मौत](https://agralive.com/4534/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव नगला मानसिंह से गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सरसों कुटाई के दौरान 2 साल का मासूम मानव, अपने पिता आकाश का इकलौता बेटा, थ्रेसर मशीन के क्रॉस में फंसने से मौके पर ही मौत हो गया। बताया जा रहा है कि आकाश अपने परिवार के साथ खेत में सरसों की फसल काटने और कुटवाने गए थे और मासूम मानव को मशीन के पास तिरपाल पर लिटाया गया था। इसी दौरान अचानक मशीन चालू हो गई और तिरपाल के साथ मासूम भी मशीन की चपेट में […] - [दूध के पैसे मांगने पर डेयरी संचालक ने की फायरिंग, दूधिया का साथी घायल](https://agralive.com/4517/agra-news/2026/): एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 में रविवार रात की घटना, आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं आगरा लाईव। शहर के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में दूध के हिसाब-किताब को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-2 में रविवार रात डेयरी संचालक ने बकाया रुपये मांगने पहुंचे दूधिया और उसके साथी पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली दूधिया के साथी के हाथ और पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई, जबकि आरोपी डेयरी संचालक और उसका भाई मौके से फरार हो गए। […] - [जातिसूचक गाली पर भड़का कुशवाह समाज, 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद आरोपी गिरफ्तार](https://agralive.com/4507/agra-news/2026/): संवाददाता: जितेन्द्र कुशवाह की रिपोर्ट आगरा लाईव। कुशवाह समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले ने क्षेत्र में तूल पकड़ लिया। घटना के बाद कुशवाह समाज में भारी आक्रोश फैल गया और समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने से पहले ही थाना सैया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। बताया गया है कि […] - [होली के बहाने घर में घुसे बदमाश, तमंचे के बल पर ज्वैलरी और कैश लूटा](https://agralive.com/4497/agra-news/2026/): आगरा लाईव। होली के दिन रंग खेलने के बहाने घर में घुसे चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी के घर में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश तमंचा दिखाकर घर में रखी ज्वैलरी और नकदी लूट ले गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना अलीगढ़ के थाना देहलीगेट क्षेत्र के घुड़िया बाग हाथरस वाला पेंच इलाके की है। यहां रहने वाले विनोद वाष्र्णेय अपने घर से ही अरविंद एंड ब्रदर्स […] - [होली पर अवैध शराब की 67 बोतलें और कार सहित युवक गिरफ्तार](https://agralive.com/4491/agra-news/2026/): आगरा लाईव। होली के त्योहार को देखते हुए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना एत्मादपुर पुलिस ने अवैध शराब बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार पेटियों में रखी 67 अंग्रेजी शराब की बोतलें और क्वार्टर, एक वैगनार कार, एक मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग और गश्त की जा रही थी। होली के कारण शराब की अवैध बिक्री रोकने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही थी। […] - [होली के बीच ज्वेलर्स को करोड़ों की धमकी, चार युवक गिरफ्तार](https://agralive.com/4487/agra-news/2026/): साइबर तकनीक से वसूली की साजिश रच रहे थे आरोपी, मलपुरा पुलिस ने किया खुलासा आगरा लाईव। होली के त्योहार के बीच मलपुरा थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स को ऑनलाइन धमकी देकर करोड़ों रुपये की वसूली की साजिश रचने का मामला सामने आया है। साइबर, सर्विलांस और काउंटर इंटेलीजेंस टीम की मदद से मलपुरा पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक सफेद स्विफ्ट कार और लिखित सामग्री बरामद की गई है।ककुआ निवासी ज्वेलर्स प्रमोद कुमार अग्रवाल ने 28 फरवरी को थाना मलपुरा में तहरीर दी थी कि […] - [ऑटो चालक विजयपाल हत्याकांड का खुलासा, कुकर्म के प्रयास में विरोध करने पर की गई थी निर्मम हत्या](https://agralive.com/4481/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना सैया क्षेत्र में 14 फरवरी को हुई ऑटो चालक विजयपाल की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम विष्णु और अमित शुक्ला हैं। होली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को लादूखेड़ा पेट्रोल पंप के पास से दबोचा। मृतक के भाई हुकम सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी चौकी हिनोता, थाना मनियां, जिला धौलपुर (राजस्थान) ने 17 फरवरी को थाना सैया में तहरीर देकर बताया […] - [आगरा में अपराध की उलझी गुत्थियां सुलझा रहे ‘गांडीव’ और ‘सुदर्शन’](https://agralive.com/4475/agra-news/2026/): एआई आधारित इंटेलीजेंस टूल से फरार गैंगस्टर की गिरफ्तारी, अज्ञात युवती हत्याकांड का खुलासा आगरा लाईव। अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है। अब इन्हीं सुरागों को तकनीक की मदद से जोड़कर आगरा पुलिस जटिल मामलों का खुलासा कर रही है। एआई आधारित ‘गांडीव’ और ‘सुदर्शन’ ऐप पुलिस के लिए ऐसे आधुनिक हथियार बनकर उभरे हैं, जिनकी मदद से वर्षों से फरार अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है।पुलिस आयुक्तालय में उपलब्ध इन दोनों एप का उपयोग तब किया जाता है, जब सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र भी […] - [जवाहर पुल पर मुस्तैदी से बची जान, 30 मिनट में यमुना से युवक का सकुशल रेस्क्यू](https://agralive.com/4469/agra-news/2026/): आगरा लाईव। सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब जवाहर पुल के पास यमुना नदी में बह रहे एक युवक को पुलिस और गोताखोरों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। महज 30 मिनट के भीतर चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन ने एक जिंदगी को मौत के मुंह से वापस खींच लिया। घटना 23 फरवरी 2026 की रात करीब 10:35 बजे की है। चौकी रामबाग, थाना एत्माद्दौला की पुलिस टीम जवाहर पुल पर नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान गेल गैस कर्मचारी धर्मवीर यादव गैसलाइन पाइप की रूटीन चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति […] - [लाइन हाजिर के बाद भी थाने में डटा रहा सिपाही, क्या आदेशों से ऊपर है ‘कारखास’?](https://agralive.com/4465/agra-news/2026/): आगरा लाईव। Agra के थाना शाहगंज से सामने आया मामला कमिश्नरेट पुलिस व्यवस्था पर तीखे सवाल खड़े कर रहा है। क्रेन संचालक रईस खां को घर से उठाकर थाने लाने और 25 हजार रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर किया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आदेश के बाद भी वह थाने में ही डटा रहा। इतना ही नहीं, उसे विशिष्ट अतिथि सुरक्षा ड्यूटी तक सौंप दी गई। आखिर किसके संरक्षण में आदेशों की यह खुली अनदेखी हुई? सराय ख्वाजा निवासी रईस खां का आरोप है कि 7 फरवरी को थाना शाहगंज […] - [डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ‘चैलेन्जर 2025-26’ का समापन](https://agralive.com/4456/agra-news/2026/): बीसीए विभाग ने जीती चैलेंजर ट्रॉफी, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा आगरा लाईव। डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘चैलेन्जर 2025-26’ का रविवार, 22 फरवरी 2026 को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान एवं डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल के खेल मैदान में किया गया। समापन समारोह में संस्थान के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने बीसीए विभाग की टीम को चैलेंजर ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही अन्य विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस वर्ष प्रतियोगिता में बीसीए विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान […] - [बोर्ड परीक्षार्थी का टूटा हाथ और टूटता भरोसा: कमिश्नरेट में कानून के रखवालों पर सवाल](https://agralive.com/4448/agra-news/2026/): आगरा लाईव। आगरा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद से सख्ती, जवाबदेही और पारदर्शिता के दावे बार-बार दोहराए जाते रहे हैं, लेकिन थाना किरावली के मिढ़ाकुर चौकी क्षेत्र की एक घटना ने इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दसवीं के एक छात्र का हाथ कथित रूप से पुलिस चौकी में तोड़े जाने का मामला न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि क्या कुछ पुलिसकर्मी खुद को कानून और पुलिस आयुक्त के आदेशों से ऊपर मान बैठे हैं। बताया गया है कि गांव में 18 फरवरी को […] - [निजी जीवन में बड़ा मोड़: आगरा के लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने पत्नी इशानी से अलग होने का किया ऐलान](https://agralive.com/4444/agra-news/2026/): आगरा लाईव। ताजनगरी आगरा से जुड़े भारतीय लेग-स्पिनर राहुल चाहर की निजी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से पत्नी इशानी से अलग होने की घोषणा कर दी है। 22 वर्ष की उम्र में विवाह बंधन में बंधे राहुल का यह रिश्ता चार साल के भीतर समाप्त हो गया। पिछले 15 महीनों से यह मामला अदालत में विचाराधीन था, जिसके बाद अब दोनों ने कानूनी रूप से अलग राह चुन ली है। राहुल ने सोशल मीडिया पर साझा की गई अपनी भावनात्मक पोस्ट में लिखा कि कम उम्र में लिए गए कुछ […] - [खंदौली–दयालबाग को जोड़ने की तैयारी तेज, यमुना पर पीपा पुल के लिए पहुंचने लगे पीपे](https://agralive.com/4431/agra-news/2026/): आगरा लाईव। यमुना नदी पर खंदौली के पोइया घाट से दयालबाग तक प्रस्तावित पीपा पुल के निर्माण की प्रक्रिया अब जमीनी स्तर पर रफ्तार पकड़ चुकी है। सोमवार को पोइया घाट पर पुल निर्माण के लिए पीपे पहुंचने शुरू हो गए, जिससे क्षेत्रीय लोगों में उत्साह का माहौल है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवश्यक सामग्री जुटाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य विधिवत शुरू कर दिया जाएगा। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह ने पोइया घाट पहुंचकर मौके पर आए पीपों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की विस्तृत रूपरेखा, समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों […] - [सोशल मीडिया ट्रॉलिंग का जाल: आगरा की प्रियंका के बाद अब कानपुर की आस्था परेशान](https://agralive.com/4425/agra-news/2026/): आगरा लाईव। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया कब किसी को आसमान पर पहुंचा दे और कब जमीन पर पटक दे, यह कहना मुश्किल है। आगरा की महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा के बाद अब कानपुर की बैंक कर्मी आस्था सिंह ट्रॉलिंग के भंवर में फंस गई हैं। वायरल वीडियो, बढ़ते फॉलोअर्स और फिर शुरू हुई तीखी टिप्पणियों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सोशल मीडिया की लोकप्रियता मानसिक शांति से बड़ी है? आगरा में तैनात रहीं प्रियंका मिश्रा ने एमएम गेट थाने में पोस्टिंग के दौरान रिवॉल्वर के साथ एक रील बनाई थी। वीडियो वायरल […] - [इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की कोशिश, पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान](https://agralive.com/4421/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आत्महत्या का प्रयास करने जा रहे एक युवक की जान पुलिस की तत्परता से बच गई। अब्बास नगर निवासी साहिल नामक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह आत्महत्या की बात कहते हुए एक साथ कई टैबलेट खाता नजर आ रहा था। वीडियो पोस्ट होते ही मामला गंभीर हो गया। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मीडिया सेल की नजर उक्त पोस्ट पर पड़ी। मीडिया सेल द्वारा तत्काल थाना एत्माद्दौला पुलिस को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी अरुण बिल्गैया अपनी […] - [रोजर फैक्ट्री चोरी कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का भव्य सम्मान, उद्योग जगत ने बढ़ाया हौसला, पुलिस आयुक्त की मौजूदगी में हुआ समारोह](https://agralive.com/4413/agra-news/2026/): आगरा लाईव। सिकंदरा क्षेत्र स्थित रोजर फैक्ट्री में हुई चर्चित चोरी की घटना का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को हरीपर्वत स्थित एक होटल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार मौजूद रहे। समारोह का आयोजन उद्योग जगत की ओर से पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करने के उद्देश्य से किया गया। कुछ समय पूर्व सिकंदरा स्थित रोजर फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात से उद्योग जगत में चिंता का माहौल बन गया था। घटना के बाद थाना सिकंदरा पुलिस ने तत्काल […] - [भूसे से भरा ओवरलोड ट्रैक्टर पलटा, आगरा-कानपुर हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम, पुलिस ने खुलवाया जाम](https://agralive.com/4404/agra-news/2026/): आगरा। थाना कमला नगर क्षेत्र में आगरा-कानपुर हाईवे स्थित वाटर वर्क्स फ्लाईओवर पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भूसे से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक भूसा भरा हुआ था। भूसे के बोरे इतने ऊंचे तक लदे थे कि ट्रैक्टर के इंडिकेटर और आगे का हिस्सा ठीक से दिखाई नहीं […] - [होली वाले चौराहे पर ‘मौत का गड्ढा’! दो दिन में दो हादसे, बिना जांच रातों-रात भराई — नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल](https://agralive.com/4399/agra-news/2026/): आगरा लाईव। शहर के व्यस्त होली वाले चौराहे के पास सड़क धंसने की घटना ने नगर निगम की कार्यशैली और गुणवत्ता नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिन पहले यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब अचानक सड़क धंस गई और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का पिछला पहिया गहरे गड्ढे में जा धंसा। ट्रॉली पर बैठा व्यक्ति कुछ सेकंड के अंतर से पहिए के नीचे आने से बचा। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह चालक को संभाला, जिसके बाद स्थिति काबू में आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और प्रशासन की सक्रियता […] - [वैलेंटाइन डे पर ‘प्यार का झूठा सच’ : इश्क, धोखा और साजिश की खौफनाक कहानी में पत्नी ने प्रेमी संग रचा पति की मौत का खेल](https://agralive.com/4394/agra-news/2026/): आगरा लाईव। वैलेंटाइन डे पर जहां शहर में गुलाब, मोहब्बत और साथ निभाने के वादों की गूंज है, वहीं थाना एकता क्षेत्र के लोधई गांव से आई एक घटना ने “प्यार” के नाम पर रचे गए झूठ और धोखे का भयावह चेहरा उजागर कर दिया है। सात फेरों के बंधन और विश्वास की डोर से जुड़ा रिश्ता आधी रात को ऐसी साजिश का शिकार हुआ, जिसने एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया।लोधई गांव निवासी लवकेश अपनी पत्नी गौरी के साथ रहता था। वह रोजाना शहर में बिजली का काम कर रात में घर लौटता था। 9 फरवरी की […] - [वैलेंटाइन वीकेंड पर ‘नागिन’ ड्रामा! शादी से बचने को युवती ने रचा फिल्मी खेल, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, प्रेमी संग रचाई शादी](https://agralive.com/4389/agra-news/2026/): औरैया। वैलेंटाइन डे वीकेंड पर औरैया जिले के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब 25 वर्षीय युवती रीना रहस्यमय ढंग से लापता हो गई और उसके बिस्तर पर करीब पांच फीट लंबे सांप की कांचली (केंचुल) पड़ी मिली। सुबह का यह नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए। गांव में देखते ही देखते तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। किसी ने इसे अलौकिक घटना बताया तो कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि युवती “नागिन” बन गई है। घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक रीना पिछले कुछ महीनों से अजीब बातें […] - [मोबाइल गेम की लत ने लगाया लाखों का चूना, व्यापारी के खाते से बेटे ने ‘फ्री फायर’ पर उड़ा दिए 4.25 लाख रुपये](https://agralive.com/4385/agra-news/2026/): आगरा लाईव। मोबाइल गेम की लत एक बार फिर भारी पड़ गई। जनपद के बरहन क्षेत्र में एक प्रोविजनल स्टोर संचालक के बैंक खाते से उसके बेटे ने ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते करीब 4.25 लाख रुपये खर्च कर दिए। मामले की जानकारी होने पर व्यापारी के होश उड़ गए। उन्होंने बैंक और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बरहन निवासी एक व्यापारी का बेटा पिछले कई महीनों से ‘फ्री फायर’ नामक मोबाइल गेम खेल रहा था। दिसंबर 2025 में गेम खेलते समय उसने एडवांस फीचर और विशेष हथियार लेने […] - [मंडप से टॉयलेट का बहाना बनाकर भागा दूल्हा, दो सगी बहनों की शादी टूटी, पंचायत में 13.5 लाख रुपये लौटाने पर बनी सहमति](https://agralive.com/4379/agra-news/2026/): आगरा लाईव। आगरा मंडल के मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र में मंगलवार रात एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब बड़ा दूल्हा मंडप से टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। घटना के चलते न केवल बड़ी बहन की शादी टूट गई, बल्कि छोटी बहन का विवाह भी रुक गया। रातभर चले घटनाक्रम के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और बुधवार को पंचायत में आर्थिक समझौते के साथ विवाद सुलझाया गया। जानकारी के अनुसार गोवर्धन क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की दो सगी बेटियों का विवाह राजस्थान के डीग निवासी दो सगे भाइयों—बड़े विकास और […] - [वेलेंटाइन वीक में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: एटा में पेड़ पर फंदे से लटके मिले चाची-भतीजे के शव](https://agralive.com/4375/agra-news/2026/): आगरा लाईव/एटा। वेलेंटाइन वीक के बीच उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। प्रेम प्रसंग में उलझे चाची और भतीजे के शव बुधवार सुबह एक पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मामला थाना मलावन क्षेत्र के गांव पुरा से जुड़ा है। यहां रहने वाले रामेंद्र के अनुसार उनका […] - [मथुरा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड : पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, पुजारी से पूछताछ](https://agralive.com/4371/agra-news/2026/): आगरा लाईव। मथुरा जनपद के महावन थाना क्षेत्र स्थित गांव खप्परपुर में मंगलवार सुबह ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या की और फिर स्वयं करंट लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई। 35 वर्षीय मनीष कुमार गांव में खेती-किसानी और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में 32 वर्षीय पत्नी सीमा, […] - [जख्मी हाथ, अटूट हौसला: दर्द को हराकर जीते दांवआगरा की बेटी श्वेता पारस ने वाराणसी में जीता सिल्वर मेडल](https://agralive.com/4367/agra-news/2026/): आगरा लाईव। दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ा अनुशासन और अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए आगरा शहर की बेटी श्वेता पारस ने वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। चोटिल हाथ और लगातार इलाज के बावजूद श्वेता ने हिम्मत नहीं हारी और अपने जज्बे के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। केदार पहलवान स्मृति सब जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, वाराणसी में अंडर-17 वर्ग के 53 किलोग्राम भारवर्ग में श्वेता ने एक के बाद एक तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया। खास बात यह रही कि श्वेता […] - [देह व्यापार में धकेलने के विरोध पर प्रेमी ने गला घोंटकर की सोनाली की हत्या, यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंका गया था शव, एआई से सुलझी ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री](https://agralive.com/4361/agra-news/2026/): दिल्ली से प्रेमी सनी, उसकी मां और सौतेला पिता गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी आगरा लाईव। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे खंदौली थाना क्षेत्र में नाले से मिले कंबल में लिपटे युवती के शव की गुत्थी को आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और साइबर सर्विलांस की मदद से सुलझा लिया है। मृतका की पहचान महोबा जनपद की रहने वाली सोनाली के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनाली की हत्या उसके प्रेमी सनी ने देह व्यापार में धकेलने के विरोध पर गला घोंटकर की थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने […] - [वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, रातभर कमरे में रहा बंद](https://agralive.com/4355/agra-news/2026/): आगरा लाईव। फतेहाबाद क्षेत्र में वेलेंटाइन वीक के दौरान प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। शुक्रवार रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। देर रात युवक के घर आने की भनक युवती के परिजनों को लग गई। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और रात अधिक होने के कारण उसे एक कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। युवक पूरी रात कमरे में ही बंद रहा। शनिवार सुबह युवती के परिजनों ने युवक के परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी। इसके बाद युवक के परिजन भी युवती के घर पहुंच […] - [छत से घुसकर फुटवियर शोरूम में 11 लाख की चोरी का खुलासा, चार शातिर गिरफ्तार](https://agralive.com/4349/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना नाई की मंडी पुलिस टीम और सर्विलांस/एसओजी नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई में एमजी रोड स्थित चिराग फुटवियर फर्म में हुई लाखों की चोरी की घटना का सफल अनावरण कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के 6 लाख 57 हजार 500 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें और एक लोहे का सब्बल बरामद किया है, जबकि एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2026 को दुकान मालिक ने थाना नाई की मंडी पर सूचना दी थी […] - [छेड़खानी के विरोध पर पेट्रोल डालकर जलाने वाले दोषियों को सख्त सजा, न्यायालय ने सुनाया फैसला](https://agralive.com/4345/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना नाई की मंडी क्षेत्र में वर्ष 2016 में हुई जघन्य घटना में माननीय न्यायालय ने दोषियों को कड़ी सजा सुनाई है। वादी की भाभी से छेड़खानी करने, विरोध करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और पेट्रोल डालकर आग लगाकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है। यह निर्णय समाज में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। मामले के अनुसार, सुंदरपाड़ा गिहार बस्ती निवासी जीतू पुत्र विनोद कुमार ने 28 दिसंबर 2016 को थाना नाई की […] - [त्योहारों से पहले आगरा में अलर्ट मोड, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : पुलिस आयुक्त, थानों पर FIR से इनकार नहीं, जीरो FIR तुरंत दर्ज करने के आदेश](https://agralive.com/4337/agra-news/2026/): आगरा लाईव। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कमिश्नरेट आगरा में पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त, समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन, लंबित विवेचनाओं और जनसुनवाई से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थानों पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की एफआईआर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए […] - [दिल्ली में हत्या, शव आगरा में फेंका: यमुना एक्सप्रेस-वे पर मिली युवती की पहचान, एमपी मूल की थी सोनाली](https://agralive.com/4325/agra-news/2026/): आगरा लाईव। आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को मिले कंबल में काले टेप से पैक युवती के शव की गुत्थी काफी हद तक सुलझ गई है। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त दिल्ली में रह रही सोनाली के रूप में की है, जिसका मूल निवास मध्य प्रदेश बताया जा रहा है। करीब 25 वर्षीय सोनाली की हत्या दिल्ली में किए जाने और उसके बाद शव को कार से लाकर आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे नाली में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार को खंदौली टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर आगे दिल्ली रोड […] - [आर्मी जवान की गोलियों से छलनी कर हत्या, मां से बोला बदमाश–तेरा शेर मार दिया; डेढ़ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि](https://agralive.com/4318/agra-news/2026/): आगरा/हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब सेना के जवान भी सुरक्षित नहीं रहे। सादाबाद क्षेत्र के गांव समदपुर निवासी भारतीय सेना के जवान अखिलेश सिंह (28) की गुरुवार शाम 10 गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात जितनी निर्मम थी, उतनी ही दुस्साहसी भी, क्योंकि हत्या के करीब 20 मिनट बाद ही आठ हमलावर जवान के घर पहुंच गए और उसकी मां से कह दिया – “तेरा शेर हमने मार दिया है, जाकर उठा लाओ।” यह सुनते ही मां बेसुध होकर गिर पड़ीं। इतना ही नहीं, […] - [स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में मंडलायुक्त सख्त, बाह-जगनेर में 50-50 बेड के अस्पताल और नए ट्रॉमा सेंटर के प्रस्ताव के निर्देश](https://agralive.com/4312/agra-news/2026/): आगरा लाईव। शुक्रवार को मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से मंथन हुआ। बैठक में सीएचसी, पीएचसी सहित समस्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की व्यवस्थाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता, मशीनरी, ओपीडी सेवाओं, मरीजों की जांच और दवाओं की उपलब्धता की गहन समीक्षा की गई। चिकित्सकों की ऑनलाइन उपस्थिति के संबंध में समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्तमान में केवल जिला अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज हो रही […] - [मतदाता सूची पुनरीक्षण पर फोकस, एडीएम नगर की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के साथ बैठक](https://agralive.com/4309/agra-news/2026/): आगरा लाईव। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष एवं जिला मंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में अपर जिलाधिकारी (नगर) द्वारा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की कार्यवाही के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए। उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01 […] - [मंदिर निर्माण स्थल से सात सांपों का रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा](https://agralive.com/4304/agra-news/2026/): खंदौली ब्लॉक के नेकपुर गांव में वाइल्डलाइफ एसओएस की त्वरित कार्रवाई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस आगरा लाईव। आगरा जिले के खंदौली ब्लॉक स्थित नेकपुर गांव में मंदिर निर्माण स्थल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ईंटों के ढेर के अंदर कई बड़े सांप दिखाई दिए। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर सात रैट स्नेक (ओरिएंटल रैट स्नेक) का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इस कार्रवाई से न केवल सांपों की जान बचाई जा सकी, बल्कि ग्रामीणों को भी संभावित खतरे से सुरक्षित किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर निर्माण […] - [फेम ने प्रमुख सचिव राज्य कर से की मुलाकात, सचल दल समाप्त करने की उठाई मांग](https://agralive.com/4301/agra-news/2026/): व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लखनऊ में ज्ञापन, नोटिस प्रणाली, पेनाल्टी और बैंक खाते सीज करने पर जताई आपत्ति आगरा/लखनऊ। फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल (फेम) उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती के नेतृत्व में लखनऊ स्थित कौटिल्य भवन में प्रमुख सचिव राज्य कर, उत्तर प्रदेश शासन से मुलाकात कर व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी रतन चौहान ने की। इस दौरान राज्य कर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में फेम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती […] - [ट्रैक्टर चोरी की घटना का अनावरण, चालक कर्मचारी गिरफ्तार, गोदाम से चुराया गया ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद](https://agralive.com/4298/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना कमलानगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पीड़ित का ही चालक कर्मचारी निकला, जिसने मालिक के गोदाम से ट्रैक्टर मय ट्रॉली चोरी कर बेचने की योजना बनाई थी। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर मय ट्रॉली, एक मोबाइल फोन तथा 690 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को थाना कमलानगर पर वादी द्वारा सूचना दी गई थी कि 3 फरवरी 2026 को उनके यहां चालक का कार्य करने वाला शर्मिंदा नामक व्यक्ति उनके […] - [नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में दर्ज मुकदमे में दबोचा गया अभियुक्त](https://agralive.com/4295/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को पीड़िता द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी गई कि उसके माता-पिता का देहांत काफी समय पहले हो चुका है और वह अपनी दादी के साथ अपने ताऊ के घर रहती है। पीड़िता के अनुसार 4 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके ताऊ […] - [यमुना एक्सप्रेसवे किनारे नाले में मिला कंबल में लिपटा विवाहिता का शव, हत्या की आशंकायमुना एक्सप्रेसवे किनारे नाले में मिला कंबल में लिपटा विवाहिता का शव, हत्या की आशंका](https://agralive.com/4285/agra-news/2026/): आगरा लाईव। ताजनगरी आगरा में एक बार फिर सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। थाना खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नाले में कंबल में लिपटा हुआ एक अज्ञात विवाहिता का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को काले टेप से पैक किया गया था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुछ ग्रामीण एक्सप्रेसवे के किनारे बकरियां चराने के लिए गए थे। […] - [नाबालिग युवती के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपहृता पहले ही सकुशल बरामद](https://agralive.com/4280/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना डौकी क्षेत्र में नाबालिग युवती के अपहरण की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तत्परता से जहां अपहृत युवती को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया गया था, वहीं अब मामले में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 3 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना डौकी पर तहरीर दी गई कि 2 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को अनिल पुत्र भगवान सिंह निवासी धिमश्री, थाना शमशाबाद, बहला-फुसलाकर भगा […] - [ट्रांसफार्मर तार व तेल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा](https://agralive.com/4274/agra-news/2026/): डौकी पुलिस, सर्विलांस सेल व एसओजी पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में आठ शातिर बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में माल, हथियार व दो कारें बराम आगरा लाईव। थाना डौकी क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज के ट्रांसफार्मर से तांबे का तार और तेल चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। थाना डौकी पुलिस टीम, सर्विलांस सेल पूर्वी जोन तथा एसओजी पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में इस संगठित गिरोह के आठ शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 62.4 किलोग्राम तांबे का तार, बड़ी संख्या में औजार, 6500 रुपये नकद, दो कारें तथा दो […] - [अयोध्या कुंज में घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या, भाई फरार, पुलिस जांच में जुटी](https://agralive.com/4270/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना शाहगंज क्षेत्र की अयोध्या कुंज कॉलोनी में बुधवार रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही बहन के घर में घुसकर उसे तमंचे से गोली मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए एस.एन. मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अयोध्या कुंज कॉलोनी निवासी श्याम सिंह कुशवाह अपनी 55 वर्षीय पत्नी अनीता कुशवाह के साथ […] - [28 घंटे में महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, गला रेतकर की गई थी पूनम की हत्या, छत पर शव छोड़कर भागा था हत्यारोपी](https://agralive.com/4262/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रोहता गांव में महिला की गला रेतकर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने मात्र 28 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के आरोपी को सीओडी ग्राउंड स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने वारदात के बाद शव को मकान की छत पर छोड़ दिया था और मौके से फरार हो गया था। सोमवार सुबह उस समय गांव में सनसनी फैल गई थी, जब एक मकान की सीढ़ियों से खून बहता दिखाई दिया। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब खून पर पड़ी […] - [डबल गोल्ड से चमका आगरा, पैरा खिलाड़ी जतिन कुशवाहा ने रचा इतिहास, कुशवाह युवा मंच ने किया भव्य स्वागत, शहर में खुशी की लहर](https://agralive.com/4255/agra-news/2026/): 10वीं नेशनल बोसिया चैंपियनशिप में एकल व युगल दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक आगरा लाईव। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 10वीं नेशनल बोसिया चैंपियनशिप में आगरा के पैरा खिलाड़ी जतिन कुशवाहा ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 20 राज्यों से आए करीब 115 खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबलों में जतिन ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर आगरा और उत्तर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जतिन कुशवाहा ने एकल वर्ग में अपने सभी नौ मुकाबलों […] - [दो स्वर्ण पदकों की गूंज से देशभर में छाया आगरा का लाल, बोसिया चैंपियनशिप में जतिन कुशवाहा का स्वर्णिम इतिहास](https://agralive.com/4245/agra-news/2026/): आगरा लाईव। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित 10वीं नेशनल बोसिया चैंपियनशिप में आगरा के पैरा खिलाड़ी जतिन कुशवाहा ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। देश के 20 राज्यों से आए करीब 115 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबलों में जतिन ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अटूट आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल से सभी को प्रभावित किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल एक व्यक्तिगत जीत है, बल्कि आगरा, उत्तर प्रदेश और देश के पैरा खेल जगत के लिए गर्व का विषय बन गई है। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जतिन कुशवाहा ने एकल प्रतिस्पर्धा […] - [रोहता गांव में महिला की गला रेतकर हत्या, मकान की सीढ़ियों के पास मिला खून से सना शव, तीन बच्चों की मां थी मृतका](https://agralive.com/4239/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना सदर क्षेत्र के रोहता गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मकान की सीढ़ियों के पास खून से सना महिला का शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर जब सीढ़ियों से बहते खून पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गांव निवासी लगभग 36 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। […] - [एक ही मोबाइल नंबर और फर्जी पते पर बने 24 पासपोर्ट, दिल्ली से गाजियाबाद तक फैला रैकेट बेनकाब, डाकिया भी निकला गिरोह का हिस्सा](https://agralive.com/4234/agra-news/2026/): आगरा लाईव/गाजियाबाद। पासपोर्ट सिस्टम में बड़ी सेंध लगाते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऐसे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है, जिसने पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि दिल्ली के 24 लोगों ने एक ही मोबाइल नंबर और एक ही फर्जी पते का इस्तेमाल कर गाजियाबाद से पासपोर्ट बनवाए। हैरानी की बात यह है कि इन सभी पासपोर्टों की डिलीवरी में डाक विभाग का एक कर्मचारी भी शामिल था, जिसे प्रति पासपोर्ट दो हजार रुपये देने की डील तय की गई थी। इस पूरे मामले में एक महिला समेत पांच […] - [10 किलो चांदी लेकर कारीगर फरार, कारोबारी को धमकी, कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज](https://agralive.com/4230/agra-news/2026/): आगरा लाईव। चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच सर्राफा कारोबार से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के मेवा कटरा सेवा बाजार में स्थित आर.डी. जैन फर्म से कारीगर द्वारा करीब 10 किलो चांदी लेकर फरार होने और बाद में कारोबारी को धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित कारोबारी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक सीधा-सादा और कानून में आस्था रखने वाला व्यक्ति है तथा थाना कोतवाली क्षेत्र के मेवा कटरा सेवा बाजार में आर.डी. जैन नाम से […] - [नशे में धुत CNG टेंपो ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, पूरी रात अंधेरे में डूबा नगला जालिम, ग्रामीणों में दहशत](https://agralive.com/4226/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना खंदौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नगला जालिम में बीती देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे की हालत में तेज रफ्तार से जा रहा एक CNG टेंपो बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक अंधेरे में डूबे गांव में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपो (संख्या UP80 ET 5789) गांव के मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे से जा भिड़ा। टक्कर के बाद खंभा क्षतिग्रस्त […] - [तमाशबीनों की भीड़ में चमकी इंसानियत, मिढ़ाकुर चौकी इंचार्ज बने फरिश्ता](https://agralive.com/4221/agra-news/2026/): आगरा लाईव। बड़ौदा सदर क्षेत्र अंतर्गत थाना किरावली की मिढ़ाकुर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को मानवता को झकझोर देने वाला और साथ ही इंसानियत पर भरोसा कायम रखने वाला दृश्य सामने आया। ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक को जहां मौके पर मौजूद लोग केवल देखते रहे और तमाशबीन बने रहे, वहीं मिढ़ाकुर चौकी इंचार्ज अनुज कुमार ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना एक पल गंवाए घायल युवक को अपनी निजी कार से अस्पताल पहुंचाकर सच्ची मानवता की मिसाल पेश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक किसी ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक के पास अचेत अवस्था में पड़ा […] - [10 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला गैंग ध्वस्त, चार शातिर गिरफ्तार, विदेशी आकाओं के इशारे पर चल रहा था साइबर ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी दबोचे](https://agralive.com/4217/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना सिकंदरा, थाना साइबर क्राइम, साइबर सेल तथा साइबर सर्विलांस/काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 10 करोड़ रुपये की साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टा कराने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनियोजित तरीके से लोगों को बहला-फुसलाकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और बाद में उन्हीं खातों का उपयोग साइबर ठगी व ऑनलाइन सट्टे की रकम के लेन-देन में करते थे। ठगी की रकम डेबिट कार्ड के माध्यम से एटीएम से निकालकर आपस में बांटी जाती थी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन […] - [राज चौहान हत्याकांड में बड़ा एनकाउंटर, मुख्य आरोपी अरबाज मंसूरी ढेर, सरकारी पिस्टल छीनकर भागा था बदमाश, पुलिस पर की फायरिंग, दो सिपाही घायल](https://agralive.com/4208/agra-news/2026/): आगरा लाईव। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में 23 जनवरी 2026 की रात युवक राज चौहान की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आगरा पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी अरबाज खान उर्फ मंसूरी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस आयुक्त आगरा दीपक कुमार के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर सैय्यद अली अब्बास के नेतृत्व में चलाए जा रहे ताबड़तोड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार राज चौहान हत्याकांड के सफल और शीघ्र खुलासे के लिए कुल नौ टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा मुख्य अभियुक्त […] - [गणतंत्र दिवस पर आगरा कमिश्नरेट में पदकों की बरसात, 22 जांबाज पुलिसकर्मी सम्मानित](https://agralive.com/4198/agra-news/2026/): बालाजी ज्वैलर्स हत्याकांड के खुलासे और एनकाउंटर पर इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित को डीजीपी का प्लेटिनम पदक, धर्मांतरण गैंग के खिलाफ कार्रवाई भी बनी मिसाल… आगरा लाईव। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आगरा कमिश्नरेट के लिए यह दिन गौरव और उपलब्धियों से भरा रहा। अपराध नियंत्रण, साहसिक अभियानों और उत्कृष्ट विवेचना के लिए आगरा कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों पर पदकों की बरसात हुई। इस वर्ष कुल 22 पदक आगरा कमिश्नरेट की झोली में आए, जिससे पुलिस महकमे का मनोबल और ऊंचा हुआ। आगरा में हुए चर्चित एनकाउंटर के लिए वर्तमान में गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप […] - [सागर एंजेल पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, तिरंगे की छाया में गूंजे देशभक्ति के स्वर](https://agralive.com/4190/agra-news/2026/): आगरा लाईव (खंदौली)। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सागर एंजेल पब्लिक स्कूल, ग्राम मलीपुरा, मुड़ी चौराहा, खंदौली, आगरा में देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वज फहराते ही पूरे परिसर में राष्ट्रगान गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण में […] - [एस.एन. मेडिकल कॉलेज में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, 26 कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए किया गया सम्मानित](https://agralive.com/4182/agra-news/2026/): आगरा लाईव। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य एवं डीन डॉ. प्रशांत गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराने के बाद उपस्थित चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। ध्वजारोहण के पश्चात एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की टुकड़ी ने आकर्षक मार्च पास्ट कर तिरंगे को सलामी दी। छात्रों के अनुशासन और तालमेल ने उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। इसके बाद प्रधानाचार्य सहित वरिष्ठ चिकित्सकों ने कॉलेज की संस्थापक श्रीमती सरोजिनी नायडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें […] - [77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट व कमिश्नरी में हुआ भव्य ध्वजारोहण, अमर शहीदों के परिजन सम्मानित, विकास योजनाओं की मिली झलक](https://agralive.com/4178/agra-news/2026/): आगरा लाइव। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में उत्साह, देशभक्ति और गौरव का वातावरण देखने को मिला। कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना, मूल कर्तव्यों एवं लोकसेवा के संकल्प की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद के अमर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हाल ही में प्रधानमंत्री […] - [खौफनाक इश्क का अंजाम: गर्लफ्रेंड का गला रेतकर सिर-पैर काटे, बोरे में भरकर यमुना पुल पर फेंकी लाश; भाई की शादी का कार्ड बांटने निकली थी मिंकी, बोला–दे रही थी धोखा](https://agralive.com/4171/agra-news/2026/): आगरा लाइव। ताजनगरी एक बार फिर रिश्तों की आड़ में पल रहे खूनी इरादों से दहल उठी है। प्रेम संबंधों में शक और गुस्से ने एक युवक को इस कदर हैवान बना दिया कि उसने अपनी ही गर्लफ्रेंड को ऑफिस बुलाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने युवती का सिर धड़ से अलग किया, पैरों को भी काट दिया और शव को बोरे में भरकर यमुना पुल पर फेंक दिया। जबकि सिर को झरना नाले में ठिकाने लगाने का दावा किया गया है। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सिर […] - [आगरा की सड़कों पर अवैध मजारों को लेकर सीएम योगी को पत्र, कार्रवाई की मांग](https://agralive.com/4160/agra-news/2026/): आगरा लाईव। आगरा की सार्वजनिक सड़कों और चौराहों पर अवैध रूप से बनी मजारों को हटाए जाने की मांग अब शासन स्तर तक पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य प्रदीप राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस गंभीर समस्या पर तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है।मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में प्रदीप राठौर ने कहा है कि आगरा शहर के कई इलाकों में सड़कों और चौराहों पर अवैध रूप से मजारें बनी हुई हैं, जिनके कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इन संरचनाओं की वजह से रोजाना […] - [ताजमहल के 500 मीटर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पर्यटन मंत्री से की गई ठोस मांग](https://agralive.com/4152/agra-news/2026/): आगरा लाईव। विश्व धरोहर ताजमहल के आसपास बसे ताजगंज क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में आज भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इसी को लेकर ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन के संस्थापक चेतन अरोरा ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को एक विस्तृत पत्र सौंपकर गंभीर समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया है। यह पत्र 16 जनवरी 2026 को सर्किट हाउस आगरा में आयोजित बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया, जिसकी अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री ने की। पत्र में सबसे गंभीर मुद्दा […] - [होटल में गैंगवारः पार्टी के दौरान रंगबाज राज चौहान की गोलियों से हत्या, दोस्तों ने छोड़ा साथ—कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल](https://agralive.com/4145/agra-news/2026/): आगरा लाईव। ताजनगरी में अपराधियों के बीच वर्चस्व की जंग एक बार फिर खूनखराबे में बदल गई। ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार निवासी और मूल रूप से बेदई, सादाबाद का रहने वाला कुख्यात रंगबाज राज चौहान शुक्रवार देर रात होटल के कमरे में ताबड़तोड़ फायरिंग का शिकार हो गया। वारदात टेढ़ी बगिया क्षेत्र स्थित एसएन होम स्टे में हुई, जहां राज चौहान अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। अचानक पहुंचे युवकों ने कमरे में घुसते ही गोलियां बरसा दीं। जान बचाने की कोशिश में राज चौहान कमरे से निकलकर गैलरी की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने […] - [रोजर शू फैक्ट्री चोरी कांड का सनसनीखेज खुलासा : पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, 7.70 करोड़ रुपये का गोल्ड–डायमंड और कैश बरामद, फैक्ट्री कर्मचारी निकला मास्टरमाइंडपुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, 7.70 करोड़ रुपये का गोल्ड–डायमंड और कैश बरामद, फैक्ट्री कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड](https://agralive.com/4139/agra-news/2026/): आगरा लाईव। हाईवे स्थित रोजर शू इंडस्ट्रीज लिमिटेड में हुई करोड़ों की चोरी का आगरा पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री के ही कर्मचारी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए करीब 7.70 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, हीरे, चांदी और नकदी बरामद की है। यह बरामदगी न केवल इस केस की तस्वीर बदलने वाली साबित हुई है, बल्कि इसे आगरा पुलिस के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी माना जा रहा है। पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में की गई। 19 जनवरी 2026 को […] - [न्याय की जीत: कुशवाह युवा मंच के संघर्ष से झुकी व्यवस्था, दूधिया को थर्ड डिग्री देने वाले चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा](https://agralive.com/4134/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। जीवनी मंडी पुलिस चौकी में दूधिया को थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में आखिरकार कानून ने खामोशी तोड़ दी है। लंबे समय तक दबाए गए इस गंभीर प्रकरण में चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज होना केवल एक कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, जागरूकता और कुशवाह युवा मंच के निरंतर संघर्ष की ऐतिहासिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। यह मामला उस पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है, जो पहले आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास करती रही। यह पूरा मामला सैंया के […] - [फर्जी IPO और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार](https://agralive.com/4129/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देश पर, अपर पुलिस आयुक्त एवं पुलिस उपायुक्त नगर के मार्गदर्शन में तथा अपर पुलिस उपायुक्त नगर/साइबर क्राइम के नेतृत्व में की गई। थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत फर्जी IPO (Waare Energies) में निवेश कराने के नाम पर लगभग 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में विवेचना की जा रही थी। जांच में सामने आया कि […] - [एटीएम कार्ड बदलकर खातों से रुपये उड़ाने वाला अंतरजनपदीय गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार की ठगी का खुलासा](https://agralive.com/4123/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। थाना सिकन्दरा पुलिस व सर्विलांस/एसओजी (नगर जोन) की संयुक्त टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 5 एटीएम कार्ड, 2 सिम कार्ड, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और 4,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रकरण के अनुसार दिनांक 12 जनवरी 2026 को थाना सिकन्दरा पर वादी द्वारा सूचना दी गई कि 4 जनवरी 2026 को वह अपने भाई का एटीएम कार्ड लेकर रुनकता स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान […] - [राहगीर की जेब काटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 7,500 रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद](https://agralive.com/4119/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। थाना डौकी पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत राहगीरों की जेब काटने की घटनाओं में शामिल एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 7,500 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 को वादी सतीश चन्द्र ने थाना डौकी पर तहरीर देकर बताया था कि 25 अक्टूबर 2025 को करीब 11:30 बजे वह अपने गांव से आगरा जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे रास्ता पूछा। रास्ता बताने के बाद दोनों ने लिफ्ट […] - [राज्य कर विभाग का ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’, 17 व 28 जनवरी को जयपुर हाउस में होगा आयोजन](https://agralive.com/4115/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। राज्य कर विभाग आगरा के तत्वावधान में व्यापारियों एवं आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 17 जनवरी और 28 जनवरी को जयपुर हाउस स्थित राज्य कर भवन के सभागार में संपन्न होगा। कार्यक्रम के पहले दिन 17 जनवरी को मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त आगरा मंडल शैलेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही संयुक्त आयुक्त राज्य कर, मुख्यालय लखनऊ आरती कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर आगरा पंकज गांधी ने बताया कि जीएसटी लागू […] - [ताज नेचर वॉक व वन क्षेत्रों का निरीक्षण, 2026 वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा](https://agralive.com/4112/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के माननीय राज्य मंत्री श्री के०पी० मलिक बुधवार को आगरा भ्रमण पर रहे। अपने दौरे के दौरान मंत्री ने ताज नेचर वॉक तथा ताज वन क्षेत्र में विभिन्न वर्षों में कराए गए मियावॉकी पद्धति से हुए वृक्षारोपण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और वन विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण व संवर्धन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत ताजकुंज वन विश्राम भवन, आगरा में वन विभाग एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आगरा के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित […] - [मिशन ‘उपलब्ध’ के तहत आगरा मंडल में टिकट दलालों पर कसा शिकंजा, 14 टाउट्स गिरफ्तार](https://agralive.com/4107/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। आम यात्रियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगरा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा टिकट दलालों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान “मिशन उपलब्ध” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा श्री पी. राज मोहन के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के तहत अवैध टिकट कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।अभियान के अंतर्गत आगरा मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर आरपीएफ द्वारा सघन जांच और सतत निगरानी की गई। इसी क्रम […] - [दयालबाग में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवकों की मौत, पांच घायल](https://agralive.com/4100/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। दयालबाग क्षेत्र के अदन बाग में सोमवार रात तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग ने दो युवकों की जान ले ली। दयाल हॉस्पिटल के पास बुलेट और स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में पांच अन्य युवक घायल हुए हैं, जिन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दयालबाग के एलोरा एन्क्लेव निवासी 25 वर्षीय रामनिवास शर्मा उर्फ मुन्ना बुलेट बाइक से दयालबाग की ओर जा रहे थे। बुलेट […] - [मकर संक्रांति पर रेलवे ट्रैक के पास पतंगबाजी न करें, 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से जान का खतरा, आगरा मंडल में विशेष संरक्षा अभियान](https://agralive.com/4094/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। भारतवर्ष में मकर संक्रांति का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर आगरा और आसपास के क्षेत्रों में पतंगबाजी की परंपरा भी निभाई जाती है, लेकिन रेलवे ट्रैक और रेलवे परिसरों के आसपास पतंग उड़ाना जानलेवा साबित हो सकता है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के दिशा-निर्देशन में मकर संक्रांति को लेकर आगरा मंडल में विशेष संरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे पर्व के दौरान रेलवे ट्रैक, ओवरहेड विद्युत लाइनों और रेलवे परिसरों से दूर रहकर ही पतंगबाजी करें। जनसंपर्क अधिकारी […] - [ताजमहल उर्स कमेटी की बैठक संपन्न, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर बनी सहमति](https://agralive.com/4090/agra-news/2026/): 15 से 17 जनवरी तक आयोजित होगा सालाना उर्स, प्रवेश व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा आगरा लाईव न्यूज। ताजमहल में 15, 16 और 17 जनवरी को आयोजित होने वाले सालाना उर्स को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उर्स के दौरान चादरपोशी, जायरीनों और पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही तथा ताजमहल परिसर में प्रवेश व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ उर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, ताज सुरक्षा, थाना पर्यटन और थाना […] - [ताज महोत्सव की तर्ज पर बटेश्वर मेला आयोजित होगा, खेल, सड़क, स्वच्छता और स्मार्ट विलेज पर विशेष फोकस](https://agralive.com/4085/agra-news/2026/): जिला पंचायत आगरा की बोर्ड बैठक संपन्न, 2026-27 के लिए 59 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित आगरा लाईव न्यूज। जिला पंचायत आगरा की बोर्ड बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 59 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही मनरेगा के स्थान पर “विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम” के समर्थन में धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया गया। पारित बजट में ग्रामीण युवाओं को खेलों से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत मिनी स्टेडियम […] - [अवैध प्रेम में खून की साजिश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का सिर काटा, फिरोजाबाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा](https://agralive.com/4082/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। आज के समय में रिश्तों पर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका खौफनाक उदाहरण फिरोजाबाद में सामने आया है। थाना नारखी क्षेत्र में युवक की सिर कटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस निर्मम हत्या को किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि खुद पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने 25 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सनसनीखेज वारदात फिरोजाबाद के थाना नारखी के ग्राम जाखई की है, […] - [लाइक्स की होड़ में ताजमहल की गरिमा तार-तार, परिसर में डांस रील का वीडियो वायरल](https://agralive.com/4078/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। विश्वविख्यात ताजमहल में एक बार फिर नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। ताजमहल परिसर के भीतर प्रतिबंध के बावजूद डांस करते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दो युवतियां खुलेआम डांस करती नजर आ रही हैं, जबकि एक युवक मोबाइल कैमरे से उनकी रील शूट करता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने न केवल ताजमहल की गरिमा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं। गौरतलब है कि ताजमहल परिसर के अंदर रील, डांस वीडियो […] - [फतेहपुर सीकरी में गोल्फ कार्ट ऑपरेटर पर पर्यटक परिवार व गाइड से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल](https://agralive.com/4074/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुर सीकरी में एक बार फिर गोल्फ कार्ट ऑपरेटर के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जोदाबाई गोल्फ कार्ट स्टैंड पर एक गोल्फ कार्ट ऑपरेटर द्वारा पर्यटक परिवार और उनके साथ मौजूद गाइड से कथित तौर पर अभद्र भाषा और कठोर व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से आहत होकर पर्यटक परिवार ने स्मारकों का भ्रमण अधूरा छोड़ते हुए सीकरी गुलिस्ता पार्किंग में पर्यटन पुलिस को लिखित शिकायत दी और समय से पहले ही वापस लौटने का निर्णय ले लिया। पीड़ित पर्यटक की शिकायत के अनुसार, […] - [पुलिस-व्यापारी साझेदारी जरूरी, रात्रि गार्ड व्यवस्था न होने पर स्वयं जिम्मेदार होंगे व्यापारी...](https://agralive.com/4069/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। घटिया क्षेत्र के बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। चौकी प्रभारी प्रशांत ने सभी व्यापारी भाइयों को स्पष्ट शब्दों में सूचित किया है कि पूर्व में बाजार में संचालित रात्रि सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था से चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण बना रहता था, लेकिन हाल के दिनों में यह व्यवस्था बंद हो जाना बेहद चिंताजनक स्थिति है। चौकी प्रभारी प्रशांत ने कहा कि बाजार की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह व्यापारियों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी व्यापारी सक्षम हैं और आपसी सहयोग […] - [युवक की नृशंस हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे; ट्यूबवेल की कोठरी में मिली सिरकटी लाश](https://agralive.com/4066/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। फिरोजाबाद जिले के नारखी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर काटकर हत्यारे अपने साथ ले गए। रविवार सुबह गांव जाखई के बाहर एक ट्यूबवेल की कोठरी में युवक की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से एटा जिले के निधौली कलां का निवासी था। सौरभ पेशे से टैक्सी […] - [नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की—श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रोता](https://agralive.com/4061/agra-news/2026/): आगरा/एटा। राजा का रामपुर। राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम पहरैया स्थित मां सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण जन्म का दिव्य प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक रजनेश शास्त्री ने जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया, पूरा पंडाल भक्ति और आनंद से सराबोर हो उठा और “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कथावाचक ने बताया कि जब देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो योगमाया के प्रभाव से कारागार के सभी पहरेदार गहरी नींद में सो गए और […] - [बाजार में खुलेआम दबंगई, वसूली से इनकार पर दुकानदार की पिटाई, जान से मारने की धमकी से दहशत](https://agralive.com/4057/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। ताजगंज थाना क्षेत्र के बाजार में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े दुकानों में घुसकर मारपीट और जबरन वसूली की घटनाएं सामने आने लगी हैं। ताजा मामला बाजार का है, जहां एक दुकानदार से वसूली की रकम न देने पर न केवल बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि बाद में उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित दुकानदार ने अभिषेक चौरसिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 7 जनवरी 2026 को आरोपी उसकी दुकान पर आया और जबरन वसूली की मांग करने लगा। विरोध […] - [आलेख्य मतदाता सूची का पाठन कार्य जारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से नाम जांचने की अपील](https://agralive.com/4051/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज/लखनऊ। प्रदेश में निर्वाचन तैयारियों के तहत आज सभी मतदान केंद्रों पर आलेख्य मतदाता सूची का पाठन कार्य जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के समस्त बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने बूथ से संबंधित मतदाता सूची का पाठन कर रहे हैं, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम की जांच अवश्य करें और यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम आलेख्य मतदाता सूची में सही रूप […] - [सहकार भारती का 48वां स्थापना दिवस भव्य रूप से सम्पन्न, ‘संस्कारयुक्त सहकारिता’ का संकल्प दोहराया](https://agralive.com/4047/agra-news/2026/): अमिताभ गुप्ता की रिपोर्ट आगरा लाईव न्यूज। सहकार भारती का 48वां स्थापना दिवस आज आगरा मंडल कार्यालय, समृद्ध सागर अपार्टमेंट, न्यू आगरा में उत्साह, गरिमा और संगठनात्मक एकता के वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार भारती के संस्थापक स्वर्गीय लक्ष्मण राव इनामदार एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत सहकार गीत के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम की मुख्य अध्यक्षता सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक […] - [रामनगर खंदौली में गरजा ब्राह्मण समाज, सम्मेलन में उठा पुलिस उत्पीड़न और गुमशुदा बिटिया का मुद्दा](https://agralive.com/4044/uncategorized/2026/): जितेन्द्र कुशवाह क्राइम रिपोर्टर आगरा लाईव न्यूज। रामनगर खंदौली क्षेत्र के सेमरा रोड स्थित एमजी फार्म हाउस में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन एवं चिंतन शिविर में ब्राह्मण समाज का आक्रोश और आत्ममंथन दोनों साफ नजर आया। दूर-दराज से पहुंचे विप्र बंधुओं ने समाज की एकजुटता, सामाजिक न्याय और वर्तमान चुनौतियों को लेकर खुलकर विचार रखे और अन्याय के खिलाफ संगठित संघर्ष का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत सुंदरकांड के पाठ से हुई, जिसके बाद हवन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने, युवाओं को सही दिशा देने और सामाजिक व प्रशासनिक अन्याय […] - [पति ने रचाई दूसरी शादी, पहली दुल्हन न्याय को भटकती हुई बोली, “जब धरती के भगवान भी चुप हों तो जाएं कहां?”](https://agralive.com/4041/agra-news/2026/): जितेन्द्र कुशवाह क्राइम रिपोर्टर आगरा लाईव न्यूज/औरैया। “जज धरती के भगवान होते हैं, अगर यहीं मुझे न्याय नहीं मिला तो ऊपर वाले से क्या मांगूं?” — यह शब्द किसी भाषण का हिस्सा नहीं, बल्कि उस विवाहिता की टूटी हुई पुकार हैं, जो इंसाफ की आस में दर-दर भटकने को मजबूर है। औरैया जनपद के थाना अजीतमल क्षेत्र की रहने वाली रंजन उर्फ रानी, पुत्री रामाधार, आज अपनी इज्जत, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई अकेले लड़ रही है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 3 जुलाई 2021 को अमन निवासी थाना चौबिया, जनपद इटावा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद […] - [सीएम आवास के बाहर महिला का हंगामा, आत्मदाह की दी चेतावनीट्रांस यमुना थाने के पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने से टूटी पीड़िता, एडीसीपी क्राइम को सौंपी गई जांच](https://agralive.com/4034/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। लखनऊ/आगरा। चोरी के एक मामले में कथित रूप से गुपचुप तरीके से एफआर लगाए जाने और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमकर हंगामा किया। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की कालिंदी विहार कॉलोनी निवासी सरजू यादव ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई। सीएम आवास की ओर बढ़ते ही वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद महिला फूट-फूटकर रोने लगी और हंगामा करने लगी। सूचना मिलने पर आगरा कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई। महिला पुलिसकर्मियों ने सरजू यादव को लखनऊ के […] - [एनएच-19 पर दर्दनाक हादसा: अकबर टॉम्ब के सामने ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दाना देवी की मौत](https://agralive.com/4029/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला की जान चली गई। यह दुर्घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबर टॉम्ब के सामने, सिकंदरा तिराहा के पास हुई, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार आज लगभग 12:30 बजे एक ट्रक संख्या HR46F-8081 तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए उसी दिशा में आगे चल रही स्कूटी से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। स्कूटी पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी […] - [आगरा पुलिस की कार्रवाई: 38 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को भेजा गया देश से बाहर](https://agralive.com/4018/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट के निर्देश पर आगरा पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को उनके मूल देश बांग्लादेश भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी 38 बांग्लादेशी नागरिकों को आज शुक्रवार, 10 जनवरी 2026 को जिला कारागार आगरा से रिहा करने के बाद पुलिस सुरक्षा में कोलकाता, पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया गया। पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2023 को थाना सिकंदरा पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रधान की बगीची, आवास विकास सेक्टर-14 में कार्रवाई करते हुए 38 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये सभी लोग बिना […] - [नर्सिंग छात्रा के निजी वीडियो-फोटो बनाकर धमकी, आरोपी साथी छात्र पर मुकदमा दर्ज](https://agralive.com/4013/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। आगरा के थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र से एक नर्सिंग छात्रा से जुड़ा गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने कॉलेज परिसरों में छात्राओं की सुरक्षा और डिजिटल अपराधों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित छात्रा ने अपने ही नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले एक साथी छात्र पर प्रेम संबंध का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करने, निजी वीडियो-फोटो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, कुछ […] - [घूंघट में उतरीं गांव की महिलाएं, देसी शराब ठेका तोड़ा, बोलीं—शराब ने उजाड़ दिया घर, बच्चे भूखे, नशे में पति](https://agralive.com/4005/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। ताजनगरी आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त हालात तनावपूर्ण हो गए, जब गांव की पीड़ित महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। ग्राम पंचायत विरहरू में गांव के बाहर स्थित देसी शराब के ठेके के खिलाफ घूंघट में आई महिलाओं ने सामूहिक रूप से मोर्चा खोल दिया। हाथों में लाठी-डंडे लिए महिलाओं ने ठेके में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, शराब की पेटियां सड़क पर फेंकीं और बोतलें तोड़ डालीं। इस दौरान उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद रहे, जो इस बात की गवाही दे रहे थे कि यह गुस्सा अचानक नहीं, बल्कि लंबे समय […] - [मिशन शक्ति केंद्र एकता की तत्परता से 15 घंटे में लापता बालक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया यश](https://agralive.com/4000/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। थाना एकता क्षेत्र से लापता हुए 10 वर्षीय बालक को मिशन शक्ति केंद्र एकता और थाना एकता पुलिस टीम ने मात्र 15 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई और परिवार ने राहत की सांस ली। नालंदा टाउन, थाना एकता निवासी 10 वर्षीय यश पुत्र विशाल गुप्ता 08 जनवरी 2026 को घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो इसकी सूचना थाना एकता पुलिस को दी गई। सूचना मिलते […] - [जुए पर पुलिस का शिकंजा, हार-जीत की बाजी लगाते चार जुआरी गिरफ्तार, नकदी व चार बाइक बरामद](https://agralive.com/3995/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के कुशल नेतृत्व और सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक जुए पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शमशाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शमशाबाद पुलिस टीम ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे और मालफड़ से 5,587 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, दो मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। 08 […] - [झूठे अपहरण की साजिश का 20 घंटे में खुलासा, मुंबई के व्यापारी से लूट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार](https://agralive.com/3991/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। महज 20 घंटे के भीतर झूठे अपहरण की कहानी का पर्दाफाश करते हुए मुंबई के एक व्यापारी से रुपये और सामान लूटने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में साफ हो गया कि अपहरण की घटना पूरी तरह फर्जी थी और वादी स्वयं आरोपियों के संपर्क में था। 08 जनवरी 2026 को वादी ने थाना एत्माद्दौला में सूचना दी कि वह 06 जनवरी को अपने काम से आगरा आया था और उसका आगरा आना-जाना पहले से होता रहता है। 07 जनवरी को उसे दिल्ली में रहने वाले एक दोस्त का फोन आया, जिसने […] - [लव मैरिज के चार साल बाद मायके पक्ष पर बेटी के अपहरण का आरोप, पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी](https://agralive.com/3986/agra-news/2026/): बैंक ड्यूटी जाते समय जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, सीसीटीवी से हुई पहचान आगरा लाईव न्यूज। मथुरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार साल पहले लव मैरिज करने वाली युवती को उसके ही मायके पक्ष द्वारा जबरन कार में बैठाकर ले जाने का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब कार को ट्रेस किया गया तो वह युवती के मायके पक्ष की निकली, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास तेज […] - [जिलाधिकारी ने नगरायुक्त संग रैन बसेरों का किया निरीक्षण, शीतलहर से बचाव में लापरवाही न बरतने के निर्देश](https://agralive.com/3975/agra-news/2026/): फुटपाथ पर सो रहे असहायों को नजदीकी रैन बसेरे में पहुंचाने के आदेश, सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर आगरा लाईव न्यूज। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल के साथ नगर निगम क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शीतलहर से बचाव की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और जरूरतमंदों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने सबसे पहले एसएन मेडिकल कॉलेज, एमजी रोड स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसके […] - [पंचायत मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू, 28 मार्च को अंतिम प्रकाशन](https://agralive.com/3971/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जनपद आगरा में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण की अग्रेतर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार समस्त कार्यवाही समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियां तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा की जाएंगी। इसी […] - [रील का जुनून पड़ा भारी: आगरा में ट्रैफिक रोककर बीच सड़क पर पुशअप, पुलिस ने दोनों युवकों को किया गिरफ्तार](https://agralive.com/3966/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कानून को ताक पर रखने वाले युवकों पर आगरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बिजलीघर चौराहे पर ट्रैफिक रोककर बीच सड़क पर पुशअप लगाने और रील बनाने वाले दो युवकों को थाना रकाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में दोनों युवक अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगते और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। घटना आगरा के व्यस्ततम बिजलीघर बस अड्डे के सामने की है, जहां एक युवक ने चलती सिटी बस को […] - [घर के बाहर खेलते-खेलते नाले में गिरा डेढ़ साल का अयान, चार घंटे बाद मिली मासूम की लाश](https://agralive.com/3962/agra-news/2026/): आगरा लाईव न्यूज। ताजनगरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम बच्चा अचानक लापता हो गया। घंटों की तलाश के बाद जब परिजनों को बच्चा मिला तो वह नाले में पड़ा था और उसकी सांसें थम चुकी थीं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।घटना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढाकुर की है। यहां रहने वाले शकील का डेढ़ साल का बेटा अयान घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह कब परिजनों की नजरों से ओझल हो गया, किसी को पता ही नहीं चला। कुछ […] ## Pages - [ID CARD](https://agralive.com/id-card/) - [OUR TEAM](https://agralive.com/our-team/) - [बंद मकान और दुकानों का ताला तोड़कर करते थे चोरी , गिरफ्तार](https://agralive.com/%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2/): आगरा लाईब न्यूज। रात्रि में बन्द दुकानों का ताला एवं मकान में लगे जंगले को तोड़कर आभूषण, मोबाइल व नगदी चोरी करने की दो घटनाओं में संलिप्त एक आरोपी को न्यायालय द्वारा तीन वर्ष दो माह 20 दिन के कारावास व 500 के अर्थदंड से दंडित किया गया है।पीड़ित मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र कोमल प्रसाद गुप्ता निवासी शहीद नगर थाना सदर बाजार द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके व अन्य पड़ोसियों की दुकान का रात्रि में ताला तोड़कर दुकान के अन्दर रखे 10 हजार रुपये व एक मोबाइल फोन व अन्य दुकानों से कैश चोरी […] - [AGRA LIVE-VERIFIED ID](https://agralive.com/pramod-kushwaha-verified-id/) - [My Office](https://agralive.com/my-office/) - [Select Plan - Today News PRO](https://agralive.com/select-plan-today-news-pro/) - [आगरा लाइव न्यूज़](https://agralive.com/) - [Search Modal - Today News PRO](https://agralive.com/search-modal-today-news-pro/) - [Login/Register - Today News PRO](https://agralive.com/login-register-today-news-pro/) - [My Account - Today News PRO](https://agralive.com/my-account-today-news-pro/) - [Checkout - Today News PRO](https://agralive.com/checkout-today-news-pro/) - [Login/Register](https://agralive.com/tds-login-register/) - [My account](https://agralive.com/tds-my-account/) - [Checkout](https://agralive.com/tds-checkout/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)