रेल प्रशासन द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि रेलवे द्वारा महाकुंभ मेले के लिए उदयपुर सिटी।
धनबाद-उदयपुर सिटी एवं बाडमेर-बरौनी-बाडमेर स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
आगरा लाईव न्यूज। महाकुंभ के लिए रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही हैं। जिनका खाका रेलवे द्वारा बताया गया है। इनमे 09609/09610, उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा एक ट्रिप गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल रेल सेवा उदयपुर सिटी से 19 जनवरी 2025 को 13.00 बजे रवाना होकर भरतपुर स्टेशन पर 00.20 बजे आगमन व 00.25 बजे प्रस्थान, आगरा किला स्टेशन पर 01.55 बजे आगमन व 02.00 बजे प्रस्थान, टूंडला जं. पर 03.15 पर आगमन व 03.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.00 बजे धनबाद पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610 धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेल सेवा धनबाद से 21 जनवरी 2025 को 23.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन टूंडला जं. पर आगमन 19.10 बजे व 19.15 बजे प्रस्थान कर आगरा किला स्टेशन पर 01.30 बजे आगमन व 01.40 बजे प्रस्थान कर, भरतपुर स्टेशन पर 21.55 बजे आगमन व 22.00 बजे प्रस्थान कर 09.40 बजे उदयपुर सिटी पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर,मावली, चंदेरिया, भीलवाडा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ व गोमोह स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में सेकंड एसी, चार थर्ड एसी, नौ द्वितीय शयनयान, दो साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होगे।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 04811, बाडमेर-बरौनी स्पेशल रेलसेवा बाडमेर से 19 जनवरी 2025 को 17.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन भरतपुर स्टेशन पर 08.40 बजे आगमन व 08.45 बजे प्रस्थान, आगरा किला स्टेशन पर 09.50 बजे आगमन व 09.55 बजे प्रस्थान, टूंडला जं. पर 11.25 पर आगमन व 11.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 09.00 बजे बरौनी पहुचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04812, बरौनी-बाडमेर स्पेशल रेलसेवा बरोनी से दिनांक 21 जनवरी 2025 को 23.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन टूंडला जं. पर आगमन 20.15 बजे व 20.20 बजे प्रस्थान कर आगरा किला स्टेशन पर 21.25 बजे आगमन व 21.30 बजे प्रस्थान कर, भरतपुर स्टेशन पर 23.20 बजे आगमन व 23.25 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे बाडमेर पहुचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बलोतरा, समदडी, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।