कोहरे की चादर में ढका ताजमहल, 3 दिन से गिर रहा न्यूनतम पारा

0

आगरा लाईब न्यूज। सुबह कोहरे होने की वजह विजिबिलटी कम रही। ताजमहल भी कोहरे में छुप गया। इसकी वजह से सुबह ताजमहल घूमने गए टूरिस्ट के फोटो भी अच्छे नहीं आ पाए। फोटो मे ताजमहल ठीक से नहीं दिखाई दिया। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 31 दिसंबर को न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 1 जनवरी को 1.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर ये 9.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 2 जनवरी को 7.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

आपको बता दे गुरुवार की सुबह पिछले 10 दिनों में सबसे ठंडी रही। 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह गलन भी अधिक रही। हालांकि 11 बजे के लगभग हल्की धूप निकल आई। इससे टूरिस्ट मायूस हुए, हालांकि हल्की धूप निकलने के बाद टूरिस्ट ने ताजमहल के साये में खूब फोटो शहर की अपेक्षा बाहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा रहा।

इसकी वजह से सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। एक्सप्रेसवे पर वाहनों को धीमी गति से गुजरना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 3 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। सुबह कोहरा होगा, फिर मौसम साफ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here