आधुनिक तकनीकी से लैस हुआ साइबर क्राइम सेल, साइबर क्राइम पर लगेगी लगाम

0

आधुनिक तकनीकी से लैस नवीनीकृत साइबर क्राइम सेल का उद्घाटन आज पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा किया गया।

पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा नये इनीशिएटिव की शुरूआत की गयी प्रत्येक थाने से एक-एक साइबर एक्सपर्ट पुलिस कर्मी प्रतिदिन साइबर क्राइम सेल के साथ ऑनलाइन जुडकर करेंगें ऑनलाइन जनसुनवाई।

आगरा। जनपद आगरा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा शहर एवं देहात के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों का नवीनीकरण करते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, इसी क्रम में पुलिस कमिश्नरेट आगरा में पूर्व से स्थापित साइबर क्राइम सेल का नवीनीकरण करते हुए आधुनिक सुविधाओं और तकनीकी से लैस किया गया, इस आधुनिक साइबर क्राइम सेल का आज पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी, पुलिस उपायुक्त, नगर, पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं अपर पुलिस उपायुक्त/एसीपी हरीपर्वत के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

इस आधुनिक साइबर क्राइम सेल में आगन्तुकों की सुविधा के दृष्टिगत आगन्तुक कक्ष बनाया गया है जहां आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर, उनका उचित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जायेगा। पुलिस कर्मियों के कार्य करने हेतु बेहतर वातावरण के साथ आधुनिक तकनीकी से लैस कार्य क्षेत्र बनाये गये है जहां साइबर एक्सर्ट टीम द्वारा साइबर अपराध पर रोकथाम हेतु विभिन्न कदम उठाये जायेगें।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा साइबर अपराध पर रोकथाम हेतु एक नये इनीशिएटिव की शुरूआत की गयी। इस इनीशिएटिव के माध्यम से प्रत्येक पुलिस थाने से एक-एक साइबर एक्सपर्ट पुलिस कर्मी ऑनलाइन माध्यम से साइबर क्राइम सेल के साथ जुडकर जनसुनवाई करेगा। इस नये इनीशिएटिव के माध्यम से साइबर अपराध की घटना की सूचना मिलने पर तीव्र गति से कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here