पुलिस ने 24 घंटों के भीतर हत्या के मामले में 04 अभियुक्तों और 02 अभियुक्ताओं को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

0

आगरा लाईव न्यूज। थाना डौकी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ग्राम कुई कुमरगढ़ में हुई एक हत्या के मामले में 04 अभियुक्तों और 02 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 फावड़ा, 01 कुल्हाड़ी और 02 लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। घटना 22 मार्च 2025 को वादी राजकुमार द्वारा थाना डौकी में तहरीर दी गई थी, जिसमें बताया गया कि 22 मार्च को करीब 11:30 बजे उनके परिवार के सदस्य सियाराम, सत्यप्रकाश, बन्टी सहित अन्य व्यक्तियों से घूरा कन्डे को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के दौरान आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें वादी के पिता की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य परिवारजनों को गंभीर चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वादी के पिता को मृत घोषित कर दिया गया और अन्य घायलों का इलाज जारी है।

आज थाना डौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल 04 अभियुक्तों और 02 अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटनास्थल से एक फावड़ा, एक कुल्हाड़ी और दो लकड़ी के डंडे बरामद किए, जो हमले में इस्तेमाल किए गए थे।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: सियाराम निषाद, बन्टी निषाद, खेमचंद निषाद, रामप्रसाद, शीला देवी, ममता।

पुलिस टीम का विवरण : प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह, उ0नि0 मोहित कुमार, उ0नि0 अभिषेक तोमर।

यह घटना थाना डौकी क्षेत्र में हुई थी, जिसमें पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here