शिकागो में डॉ. रजत कपूर को मिला वैश्विक सम्मान, सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली पहचान

0

🏅 अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से ताज नगरी गौरवान्वितएस.एन. मेडिकल कॉलेज के डॉ. रजत कपूर बने अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स (FACS) के फेलोशिकागो में मिला वैश्विक सम्मान, सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली पहचान

आगरा। ताजनगरी के चिकित्सा जगत के लिए गर्व का क्षण—एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के असिस्टेंट प्रोफेसर और स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर को अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स (FACS) का फेलो बनाया गया है। यह प्रतिष्ठित मान्यता सर्जरी के क्षेत्र में उनकी कुशलता, समर्पण और चिकित्सा उत्कृष्टता का प्रतीक है।यह सम्मान अमेरिकन कॉलेज ऑफ सर्जन्स के रीजेंट्स (शासक मंडल के सदस्य) द्वारा शिकागो, इलिनोइस (अमेरिका) में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। यह फेलोशिप विश्वस्तर पर उन चुनिंदा सर्जनों को दी जाती है, जिन्होंने चिकित्सा सेवा और शल्यकला में असाधारण योग्यता व नैतिक मानकों का पालन किया हो।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कपूर ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान और गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि मेरे शिक्षकों, वरिष्ठों और मार्गदर्शकों के आशीर्वाद व निरंतर सहयोग का परिणाम है। उनके मार्गदर्शन ने मेरे शल्यक जीवन को दिशा और उद्देश्य दिया।”

एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता और शिक्षक मंडल ने डॉ. रजत कपूर को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल संस्थान, बल्कि पूरे आगरा के लिए गौरव की बात है।

Agra Live News | ताजनगरी से सबसे तेज़, सबसे सटीक खबरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here