आगरा। ताजमहल पर सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को ताजमहल में सीजन की सबसे अधिक पर्यटकों की संख्या दर्ज की गई। दीपावली की छुट्टियों में दो एवं तीन नवंबर को बड़ी संख्या में लोग ताजमहल देखने पहुंचे। पर्यटक सीजन की शुरुवात से पहले ही ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा भीड़ को कंट्रोल करने की तैयारियां कर ली गई थीं। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। दअरसल ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट पर्यटकों की सुविधा हेतु सहायक पुलिस ताज सुरक्षा के निर्देशन में चलाया जा रहा है। जो भीड़ नियंत्रण में बहुत कारगर साबित हुआ।
ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट के अंतर्गत पर्यटकों की जानकारी के लिए सभी सूचनाओं को समय से प्रसारित किया जाता है। और सभी प्रवेश बिंदुओं एवं ताजमहल के प्रवेश द्वार पर ताज सुरक्षा पुलिस उन्हें हर संभव जानकारी उपलब्ध करा रही है। ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट के चलते पर्यटकों को समय से सभी जानकारियां मिल जाने से पर्यटक आसानी से ताजमहल के बारे में सभी जानकारियां हासिल कर टिकट लेकर यथा शीघ्र प्रवेश कर जाते हैं। ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट की कामयाबी की चर्चा सभी पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों में की जा रही है। इससे पर्यटकों को एक सुखद एवं सुरक्षित भ्रमण का माहौल मिल रहा है।

रविवार को भी काफी संख्या में पर्यटकों ने ताजमहल को देखने पहुंचे। सभी प्रवेश बिंदुओं पर ताज सुरक्षा पुलिस ने सतर्कता से कार्य करते हुए पर्यटकों की हर संभव सहायता कर ताजमहल भ्रमण कराया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी, प्रथम शिफ्ट प्रभारी निरीक्षक उदित नयन सिंह, द्वितीय शिफ्ट प्रभारी निरीक्षक वैस अहमद, उप निरीक्षक शिवराज सिंह, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, उप निरीक्षक प्रशिक्षु शुभम कुमार, सपना कुमारी, मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध सिंह, नरेंद्र सिंह, आरक्षी वासुदेव सिंह, इंद्रजीत सिंह, महिला आरक्षी रिंकी यादव एवं पीएसी के जवान मैदान में डटे रहे।
पर्यटकों की भारी भीड़ को कंट्रोल किया जताया, व्यवस्थाएं ना बिगड़ें इसके लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सभी पर्यटकों को सुविधा जनक ताजमहल में प्रवेश कराया गया। पिछले वर्ष की अपेक्षा में इस साल ताज सुरक्षा पुलिस ज्यादा सतर्क दिखाई पड़ रही है। पीएसी जवानो की सहायता भी ली जा रही है। दरअसल शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है। जिसके कारण शनिवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। यही कारण है कि शनिवार को सबसे अधिक पर्यटकों की संख्या दर्ज की गई। 45 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल देखा। जिनमे तीस हजार से अधिक विदेशी पर्यटक थे।
रविवार को 31,587 पर्यटक ताजमहल पहुंचे। एएसआई कर्मचारी रहे छुट्टी पर दीपावली के बाद से लगातार त्योहार होने के कारण एएसआई कर्मचारी छुट्टी पर थे। जिसे लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से व्यवस्थाएं चरमरा सकती हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं हुआ। लोगों का अनुमान गलत साबित हुआ और ताजमहल पर सब ठीक ठाक रहा। हालांकि भीड़ भाड़ होने के कारण थोड़ा असर तो पड़ता दिखाई दिया। भीड़ को नियंत्रण करने में ताज सुरक्षा पुलिस ने पूरी भूमिका निभाई।
ताजमहल के गेटों पर ताज ताज सुरक्षा पुलिस के जवान भीड़ को संभालते दिखे। एएसआई अधीक्षण राजकुमार पटेल ने बताया कि अधिकतर कर्मचारी दीपावली के कारण छुट्टी पर थे। इसके बावजूद भी पर्यटकों को दिक्कत नहीं हुई। हजारों पर्यटकों आसानी से निकल गए। स्टाफ बहुत कम था, अब सभी कर्मचारी छुट्टी से वापस काम पर लौट रहे हैं। व्यवस्थाएं आगे भी ठीक रहेंगी। रविवार को पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट रविवार को देशी पर्यटकों की संख्या में गिरावट दिखी।
हालांकि गिरावट ज्यादा नहीं थी। एएसआई अधीक्षण राजकुमार पटेल ने बताया कि आगे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। रविवार को 31,587 पर्यटकों ने ताजमहल देखा। ताजमहल पर रविवार को भी सैलानियों की भारी भीड़ रही। गौरतलब है पर्यटन सीजन में सैलानियों की संख्या में अब लगातार इजाफा देखा जाएगा। इसको लेकर पर्यटन और ताज सुरक्षा पुलिस ने अपना मोर्चा संभाल रखा है। वहीं पर्यटकों को असुविधा से बचाने के लिए एएसआई के कर्मचारी भी दीवाली की छुट्टियों के बाद काम पर लौट रहे हैं। हालांकि ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटकों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी।