महिला द्वारा खुद को कमरे में बंद करने की सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से बची महिला की जान 24/7 सजग प्रहरी – UP-112

आगरा लाईव न्यूज। रविवार को UP112 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र एक महिला ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। दरवाजा नहीं खोल रही है उपरोक्त इवेंट पर PRV 4969 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो कमरे का गेट तोड़कर शिकायतकर्ता की पत्नी को बेहोशी की हालत में पाया, परिवारीजन एवं पड़ोस की महिलाओं की मदद से महिला को पानी पिलाया गया एवं उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही से महिला की जान बची एवं परिजनो व आस पास के लोगो द्वारा पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।

सेवा, सुरक्षा, संवेदना जैसे आदर्श वाक्य का पालन करते हुए आगरा पुलिस सदैव आगरा वासियों की जनता की सेवा में तत्पर है।