आगरा लाईव न्यूज। हरियाणा नारकोटिक्स की टीम ने औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा और नवनीत कुमार के साथ छलेसर स्थित गोदाम पर छापा मारा। टीम ने गोदाम से 36 पेटी में 1500 डुपरेनारफिन इंजेक्शन जब्त किए हैं। गोदाम संचालक ट्रांस यमुना कालॉनी का रहने वाला गौरव गुप्ता अरेस्ट किया है।
हरियाणा की एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने आठ नवंबर को बहादुरगढ़ से साहिल राठी और सुमित को को प्रतिबंधित एविल और डुपरेनारफिन इंजेक्शन के साथ पकड़ा था। पूछताछ में सामने आया कि यह इंजेक्शन नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। पूछताछ में बताया कि इंजेक्शन फिरोजाबाद के दिनेश और ट्रांस यमुना कॉलोनी के गौरव गुप्ता से लिए थे। नारकोटिक्स टीम ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।