नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन में पुलिस ने दबोचा

0

आगरा। थाना एकता क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था, जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महज दो दिन के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना एकता में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 1 मई को पड़ोस में रहने वाला युवक विजय यादव घर में घुस आया और बालिका को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद परिवार सदमे में आ गया और तत्काल पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई। इसी क्रम में 4 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कहरई मोड़, शमशाबाद रोड के पास घेराबंदी कर आरोपी विजय पाल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी विजय पाल यादव पुत्र उमेश चंद्र वर्तमान में टीवी टावर रोड थाना एकता क्षेत्र का निवासी है, जबकि उसका स्थायी पता ग्राम अजमतगंज फिरोजपुर सिलोनी, थाना मारहरा, जनपद एटा है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों में सख्त रुख अपनाया जा रहा है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, उ0नि0 रोहित कुमार और कांस्टेबल राहुल तेवतिया की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here