नगर निगम की लापरवाही से चली गई एक जान

0

आगरा लाईब न्यूज। नगर निगम की लापरवाही से एक स्कूटी सवार की जान चली गई। शाहगंज की शंकर गढ़ की पुलिया पर बीच सड़क हुए गड्ढे में मंगलवार रात स्कूटी सवार फंस गया। सिर पर गंभीर चोट लगने पर उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान स्कूटी चालक की मृत्यु हो गई। काफी समय से टूटी पुलिया की मरम्मत न होने से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। घटना मंगलवार रात नौ बजे की है। प्रकाशनगर के रहने वाले 45 वर्षीय राजेश कुमार स्कूटी से घर जा रहे थे। अंधेरे के कारण शंकर गढ़ की पुलिया पर बीच सड़क हुए गड्ढे को वो देख नहीं सके। स्कूटी का अगला हिस्सा गड्ढे में घुस गया।

राजेश उछल कर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। बेसुध हालत में लोगों ने उन्हें उठाया। पुलिस को सूचना देकर एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पूर्व पार्षद राहुल चौधरी ने बताया की घायल राजेश की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पूर्व में भी कई बार रात के समय वाहन चालक यहां चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ कई बार नगर निगम के अधिकारियों को फोन और पत्र के माध्यम से पुलिया टूटी होने की शिकायत की थी। अधिकारियों ने शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया। एक व्यक्ति की जान जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार देखने तक नहीं पहुंचा है। राजेश की मृत्यु के बाद परिवार के आगे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के आगे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं शंकरगढ़ की पुलिया मेन हाल में एक्टिवा गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। जिम्मेदारों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना शाहगंज में तहरीर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here