आगरा के नए मंडलायुक्त होंगे मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह

0

आगरा लाईब न्यूज। आगरा के नए मंडलायुक्त मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह बनाया गए हैं। वहीं, मथुरा के डीएम के पद पर बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह की तैनाती की गई है। मंडलायुक्त अलीगढ़ चैत्रा बी को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बनाया गया है। वहीं, मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमार संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाया गया है। वहीं नोएडा की सीईओ रहीं रितु माहेश्वरी का जुलाई 2023 में मंडलायुक्त आगरा के पद पर तबादला हुआ था। आगरा में वे डेढ़ वर्ष रहीं, कई कार्य कराए। ताज महोत्सव 2025 के भव्य आयोजन के लिए तैयारी शुरू करा दी गई थी, इसी दौरान उनका तबादला हो गया। उन्हें सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here