ताज सुरक्षा पुलिस और 500मी. बजार कमेटी के द्वारा प्राइमरी स्कूल के बच्चों का किया गया अभिनंदन

0

आगरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नादऊ ब्लॉक खंदौली के छात्रों ने आगरा और फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण में…

oplus_131072

आपको बता दें पूर्व माध्यमिक विद्यालय नादऊ ब्लॉक खंदौली के छात्रों ने ताजमहल और फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने ताजमहल, बुलंद दरवाजा एवं ताजमहल देखा और उनके ऐतिहासिक महत्व को जाना।

oplus_131074

प्रधानाचार्या गीता ने कहा की इस तरह के भ्रमण से बच्चों को ज्ञान अर्जित करने के साथ-साथ देश विदेश की विभिन्न संस्कृतियों को देखने व सीखने का मौका मिलता है। वही ताज सुरक्षा पुलिस और ताजगंज 500 मीटर बाजार कमेटी के सदस्यों के द्वारा बच्चों को बिस्कुट नमकीन देकर वेलकम कर स्वागत किया गया। इस तरह के स्वागत से ताज सुरक्षा पुलिस और ताजगंज 50 मीटर बजार कमेटी को स्कूल के प्रधानाचार्या गीता ने अपना संबोधन कर सभी का आभार व्यक्त किया।

oplus_131072

वही फतेहपुर सीकरी पर जाने के लिए हमारे उत्तर प्रदेश पुलिस के दोनों जवानों ने बड़ा सहयोग किया जो कि थाना फतेहपुर सीकरी पर तैनात है उनकी इस सराहना से बच्चे गदगद हो गए हम आपको बता दें कि बच्चों को जाने की व्यवस्था उनके द्वारा ही की गई थी जो ऊपर तक जाने में उन्होंने अपना पूरा योगदान दिया, पूरा खाने-पीने की व्यवस्था दी गई जो की हमारे प्यारे एस.आई. रजनीश और एस.आई. आदित्य ने बड़ा सहयोग किया।

विद्यालय की तरफ से प्रधानाचार्या गीता, अध्यापिका अल्का सक्सेना, समीक्षा श्रीवास्तव, मनोरमा मैडम, वीना मैडम अन्य स्टाप शामिल रहा।

oplus_131074

वही ताजमहल पर स्वागत में यूपी पुलिस ताज सुरक्षा, इंस्पेक्टर वैश अहमद, सब इंस्पेक्टर शिवराज सिंह, कांस्टेबल इंद्रजीत, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी, महिला कांस्टेबल दीपिका मौजूद रहे और ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन संस्थापक चेतन अरोड़ा, संस्थापक रविंद्र वर्मा, अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बृजमोहन अरोड़ा, महासचिव रामकुमार प्रजापति, सचिव शिवनाथ जादौन, महामंत्री अरविंद गोयल, एरिया मंत्री वेस्ट गेट आरिफ तैमूरी, मीडिया प्रभारी अंजुम भाई मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here