बल्केश्वर महादेव मंदिर में मनाया जाएगा 12 दिवसीय आयोजन

0

17 फरवरी से होगी नौ दिवसीय श्रीराम कथा26 फरवरी को मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर में श्रीबल्केश्वर नाथ महादेव भक्त मंडल की ओर से 15 फरवरी से श्रीराम कथा व महाशिवरात्रि के 12 दिवसीय आयोजन प्रारंभ होंगे। इस दौरान पूरे शहर में भक्तिमय माहौल रहेगा। श्रीराम और भगवान शंकर के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहेगा। मंदिर के महंत श्री कपिल नागर ने बुधवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि 15 फरवरी को सीता-पार्वती की मेहंदी का आयोजन दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। 16 फरवरी को कलश सज्जा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा। 17 फरवरी को श्रीराम कथा की कलश यात्रा साईं बाबा मंदिर, कमला नगर से सुबह सात बजे प्रारंभ होगी। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। उसके बाद वहां श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। मानस मर्मज्ञ पूज्य राजन जी महाराज कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा 25 फरवरी तक होगी। कथा का समय प्रतिदिन चार बजे से सात बजे तक रहेगा। महंत जी ने बताया कि पहले दिन 17 फरवरी को श्रीराम कथा महिमा, 18 फरवरी को शिव पार्वती विवाह, 19 फरवरी को श्रीराम जन्म, 20 फरवरी को बाल लीलाएं, 21 फरवरी को धनुष भंग व सीताराम विवाह महोत्सव, 22 फरवरी को केवट प्रेम, 23 फरवरी को श्रीराम मंगल यात्रा, 24 फरवरी भरत चरित्र व शबरी प्रेम, 25 को सुंदरकांड व राज्याभिषेक के साथ श्रीराम कथा का विश्राम हो जाएगा।

महंत जी के अनुसार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बरात शाम चार बजे श्रीराम चौक, कमला नगर से प्रारंभ होगी। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। बरात का मुख्य आकर्षण भोले बाबा की पालकी होगी। बरात में अनेक झांकियां भी शामिल होंगी। रात को महादेव मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। रात्रि जागरण होगा। 56 भोग सजाए जाएंगे। चार महाआरती रात नौ बजे, 12 बजे, तीन बजे और प्रातः 6 बजे की जाएंगी। हर आरती से पहले बाबा के चार भव्य श्रंगार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को खप्पर पूजन के बाद भंडारा दोपहर 12 बजे होगा।

महिला संगीत दोपहर 3 बजे से होगा। इस मौके पर पदम अग्रवाल भोलानाथ अग्रवाल राम निवास गुप्ता गौरव गोटा मनोज अग्रवाल पोली भाई आदर्श नन्दन गुप्त मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल आशू गुप्ता विकास बंसल अजय गुप्ता बाबा चैन अविरल पांडया आशीष गुप्ता मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here