सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, 167 वाहन के चालान, बढ़ी कार्रवाई

0

आगरा लाईव न्यूज। आगरा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक सशक्त और कड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान विशेष रूप से बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ था। पुलिस उपायुक्त यातायात, कमिश्नरेट आगरा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 167 वाहनों के चालान किए गए पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। रेड लाइट जंप करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, जिससे यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह अभियान आगरा शहर में सड़क सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here