दर्दनाक हादसा : बैलोंन माता के मंदिर से लौट रहे परिवार के चार सदस्यों की मौत

0

आगरा/हाथरस। दो भाइयों का परिवार बैलोन वाली माता के दर्शन करने के लिए गए थे। वापस लौटते समय चंदपा के पास इनकी कार का एक्सीडेंट हुआ है। बता दें हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कार 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में दो कारोबारी भाइयों की पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई। जबकि दोनों भाई और उनके 2 बच्चों की हालत गंभीर है। उन्हें आगरा रेफर किया गया है। आगरा के कमला नगर के नटराज पुरम ब्रिज विहार निवासी कारोबारी अनुज अग्रवाल शुक्रवार सुबह परिवार के साथ बुलंदशहर के बैलोंन वाली माता के मंदिर गए थे। वहां से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे के गड्ढे में गिर गई।

आपको बता दें हादसा शुक्रवार दोपहर चंदपा कोतवाली क्षेत्र का है।हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से चिपटी हो गई। कार सवार सभी 8 लोग गाड़ी में फंस गए। राहगीरों और आसपास के लोगों ने गाड़ी की छत और दरवाजों को काटकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला। एक गंभीर घायल महिला को लोगों ने रोडवेज बस से जिला अस्पताल भेजा। हालांकि खून से लथपथ महिला को बस जिला अस्पताल के पास छोड़कर चली गई। उसे जब तक ई-रिक्शा से अस्पताल ले जाया गया उसने दम तोड़ दिया। अनुज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनुज की 12 वर्षीय बेटी धान्वी और सौरभ के 9 वर्षीय बेटे गौरांग की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे में अनुज की 40 वर्षीय पत्नी सोनम और 5 वर्षीय बेटे नीताई की मौत हो गई। छोटे भाई सौरभ की 38 वर्षीय पत्नी रूबी और 1 साल के बेटे चेतन की भी जान चली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here