सेवानिवृत्त 12 कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र व गोल्ड प्लेटिड सिल्वर मेडल किये गए प्रदान

0

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन एवं अरविन्द कुमार सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी की अध्यक्षता में मंडल में एक नवंबर को सेवानिवृत्त होने वाले 12 रेल कर्मचारियों को समापन भुगतान प्रपत्र, सेवा प्रमाणपत्र व मेडल वितरण हेतु समापन समारोह का आयोजन किया गया। मंडल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को एनईएफटी के माध्यम से समापन भुगतान किया गया एवं सभी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को ऑनलाइन पेंशन पेमेंट आर्डर जारी किये गये।

समारोह का उद्घाटन अरविन्द कुमार सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन हाकिम सिंह कार्यालय अधीक्षक के द्वारा किया गया। सेवानिवृत्ति पर देय सेवा प्रमाण पत्र, पेंशन पेमेंट आर्डर एवं मेडल वितरण करने के उपरान्त अरविन्द कुमार सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी के द्वारा कर्मचारियों को भारतीय रेल में उनकी लम्बी अवधि की सफलतम सेवा के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई देते हुए उनको एवं उनके परिवारों के सुखद व मंगलमय भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया गया कि उनकी सेवानिवृत्ति के उपरान्त भी वे रेल परिवार का हिस्सा रहेंगे। समारोह में लेखा विभाग व समापन अनुभाग के सभी सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here