आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का रहने वाला युवक दोस्त के साथ यमुना में नहाने गया था। अचानक वह यमुना में डूब गया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस स्टीमर और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रामबाग बस्ती के रहने वाले दिव्यांशु अपने दोस्त के साथ यमुना नदी में नहाने गए थे।
बताया गया है कि दोनों दोस्तों के बीच यमुना में तैरने को लेकर शर्त लगी जिसके बाद दोनों नदी में तैर रहे थे कि तभी दिव्यांशु अचानक यमुना नदी में डूबने लगा जिसके बाद इसकी जानकारी होने पर थाना पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। वही रामबाग चौकी इंचार्ज ने बताया कि गोताखोरों और स्टीमर की मदद से दिव्यांशु की तलाश की जा रही है।