सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

0
Oplus_131072

जितेन्द्र कुशवाह की रिपोर्ट

आगरा। खंदौली पुलिस की तत्परता से बढ़ी साख, कुछ ही घंटों में दबोचा आरोपीआगरा। थाना खंदौली पुलिस ने सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले युवक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बेहरामपुर निवासी मुकुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने जातिगत टिप्पणी करते हुए समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की। वीडियो तेजी से वायरल होते ही खंदौली थाना पुलिस हरकत में आ गई।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने साइबर और सर्विलांस तकनीक की मदद से आरोपी मुकुल को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी ने बताया कि समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। ऐसे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, जो सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर लोगों की भावनाओं को भड़काने का प्रयास करेगा। स्थानीय नागरिकों ने खंदौली पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने जिस समझदारी और तेजी से आरोपी को पकड़ा, उससे जनता का कानून व्यवस्था पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

📍 Agra Live News | सच्ची खबर, सबसे पहले — ताजनगरी की हर धड़कन से जुड़ी रिपोर्टिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here