मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात कर तुरंत राहत के दिए निर्देश
मेट्रो कॉरपोरेशन की लापरवाही से कई मकान के गिरासू, लोगों का जीवन संकट में योगेंद्र उपाध्याय

आगरा। आगरा में चल रहे मेट्रो निर्माण की वजह से शहर के कई इलाकों में जर्जर और पुराने मकानों में दरारें आ रहीं हैं। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण की वजह से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मोती कटरा में कई मकान छातिग्रस्त होने की सूचना पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्र में भ्रमण कर मकानों की स्थिति और नुकसान के बारे में जानकारी ली। दक्षिण विधानसभा के मोती कटरा क्षेत्र में पहुंचकर उपाध्याय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

जिलाधिकारी से बात कर आज सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री ने मेट्रो अधिकारियों को बुलाया
कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवारों की हुई क्षति का नुकसान आंकलन की बात कही। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के लिए संकल्पित है लेकिन किसी भी जन सामान्य का नुकसान विकास कार्य की वजह से नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार आप लोगों के साथ है सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री उपाध्याय ने क्षेत्र में भ्रमण कर जाना मेट्रो निर्माण से नुकसान का हाल
गौरतलब है कि शहर का पुराना इलाका होने की वजह से मोती कटरा क्षेत्र में मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से कई मकान छतिग्रस्त हो रहे हैं और कई मकानों में दरारें आई हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा मेट्रो प्रशासन की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के कई मकान गिरने की स्थिति में है जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है।

मेट्रो निर्माण में जिम्मेदार अधिकारियों की और से अभी तक पीड़ित परिवार से मुलाकात ना करने पर कैबिनेट मंत्री ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा एसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर आज सर्किट हाउस में जिलाधिकारी और आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाया है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप सिंह, कन्हैया लाल कुशवाहा, ठाकुर रणवीर सिंह, डॉ मनोज गोस्वामी, पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति, रणवीर सिंह, मुकेश गुप्ता, महेंद्र भाटी, सहदेव वर्मा बंसी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।