पर्यटकों को परेशान करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

0

आगरा। थाना रकाबगंज पुलिस ने पर्यटकों को परेशान करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट चलाया जा रहा है। एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान का संचालन किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त द्वारा जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबन्धित अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। रविवार को यूपी 112 को एक सूचना मिली कि कलकत्ता से आगरा घूमने आये महिला पर्यटक उसके साथी को दो व्यक्ति परेशान कर रहे हैं। इसी क्रम में थाना रकाबगंज पुलिस और यूपी 112 ने घटनास्थल बिजली घर बस अड्डा पर पहुंचकर पर्यटकों को परेशान करने वाले स्कूटी सवार दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पर्यटकों ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस को धन्यवाद कहा। पकड़ा गया आरोपी चरन सिंह पुत्र सियाराम तुलसी नगर थाना ताजगंज, उसका साथी आरोपी दीपक अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र वालूगंज थाना रकाबगंज क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक मिथुन सिंह, हैड कांस्टेबल कौशलेन्द्र, यूपी 112 टीम शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here