आगरा। पोला ग्रुप द्वारा गणेश चौक पर मनमोहक गोवर्धन बनाया और विशाल भंडारा आयोजन किया। गोवर्धन पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान कृष्ण की उस लीला को याद करता है जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को मूसलाधार वर्षा से बचाया था।

इस त्योहार के दौरान, लोग गोवर्धन भगवान की पूजा करते हैं और अन्नकूट का भोग लगाते हैं।पोला ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समुदाय के लोगों को एक साथ आने और त्योहार की भावना को साझा करने का अवसर मिला सभी भक्त जनों ने अन्न कूट की सब्जी और पूड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन के लिए सभी बल्केश्वर निवासियों ने पोला ग्रुप को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।