क्यौरी घाट चंबल नदी पर तीन तीन अवैध नावो का संचालन, प्रशासन वेखबर, वीडियो वायरल

0

पिनाहट। नाव से बाईक उतारते समय बाईक सहित चंबल नदी में गिरी महिला, पैर में आयीं गंभीर चोट बड़ा हादसा टला, वीडियो में कैद हुई पूरी घटना उत्तर प्रदेश की सीमा से मध्य प्रदेश की सीमा में जर्ज़र अवैद्ध नावो से तीन तीन दर्जन यात्रियों को दर्जन भर बाईक सहित चंबल नदी पार करा रहे।

अवैध नाव संचालक चंद रूपये के लालच में यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे अवैद्य नाव संचालक दबंगई व गुंडई के बल पर प्रति यात्री 100 रूपये और प्रति बाइक 200 रूपये की अवैध वसूली, विरोध करने पर मारपीट पर उतारू ग्रामीणों के अनुसार पुलिस व वन विभाग की मिलीभगत से प्रतिबंधित चंबल सेंचुरी क्षेत्र में हो रहा अवैध नावो का संचालन वन्य जीव जंतु घड़ियाल व मगरमच्छ के लिए संरक्षित है चंबल नदी।

चंबल सेंचुरी क्षेत्र में प्रतिबंधित है अवैध नावो का संचालन पूर्व में भी इसी साल 18 जून को 18 यात्रियों और छः बाईक सहित चंबल नदी में डूब गई।

जर्ज़र अवैध नाव इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी पुलिस और वन विभाग ने अवैध नाव संचालको के खिलाफ नहीं की कोई ठोस कार्यवाही कार्यवाही न होने से अवैध नाव संचालको के हौंसले बुलंद, कही किसी बड़े हादसे के इंतजार में तो नहीं प्रशासन थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत क्योरी घाट चंबल नदी का है पूरा मामला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here