यातायात माह का हुआ शुभारंभ

0

मैं यमराज हूं, यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर जाऊंगा। जीवन का मोल समझाते हुए यातायात नियमों का पालन कराऊंगा।

आगरा। अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा व पुलिस आयुक्त, आगरा एवं अपर पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में फीता काटकर यातायात माह 2024 (नवम्बर 2024) का शुभारम्भ किया गया।*प्रदर्शनी का आयोजन*पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था नियत्रंण के दौरान प्रयोग किये जाने वाले उपकरण एवं यंत्रों का प्रदर्शन किया एवं एक आर्टिफिशियल चौराहा बनाकर यातायात प्रबन्धन को प्रदर्शित किया, अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा एवं पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा प्रदर्शनी में लगाये गये उपकरणों का निरीक्षण कर पुलिस बल को बेहतर यातायात प्रबन्धन हेतु निर्देश दिये।

यातायात जागरूक्ता रैली

यातायात माह 2024 के शुभारम्भ के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा व पुलिस आयुक्त, आगरा एवं अपर पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा झण्डी दिखाकर जागरूक्ता रैली की शुरूआत की गयी। जिसमें यातायात पुलिस द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के माध्यम से शहर भर के मुख्य मार्गों पर रैली निकालकर नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा किया गया प्रतिभाग

कार्यक्रम में स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों एवं एन.सी.सी ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया एवं प्रदर्शनी में लगाये गये उपकरणों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए, बॉडीवार्न कैमरा, कार डैशबोर्ड कैमरा, व्हील क्लैम्प, लाउड हेलर, ब्रीथ एनालाइजर, स्पीड रडार, गैस एनालाइजर, ई-चालान, रिमोट एरिया लाइट सिस्टम, लक्स मीटर, स्मोक मीटर, डेसीबल मीटर आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

यमराज करेंगें लोगों को जागरूक

कार्यक्रम के दौरान यमराज के किरदार की भी शुरूआत की, जिसके माध्यम से सड़कों एवं मार्गों पर नागरिकों को जागरूक किया जायेगा।

मुख्य पाँच बिन्दओं पर जोर (फाईव-ई)

कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस उपायुक्त, यातायात द्वारा यातायात प्रबन्धन एवं सड़क सुरक्षा तथा सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से शुरू किये गये यातायात माह 2024 को सफल बनाने हेतु 5-E जैसे फोकस के मुख्य बिन्दु होगें।

1. Education (शिक्षा)

2. Enforcement (प्रवर्तन)

3. इंजीनियरिंग

4. Emergency Care (आपात कालीन देखभाल)

5. Environment (पर्यावरण)

1. Education (शिक्षा) : स्कूल कॉलेजो में जागरूक्ता कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा। छोटे एवं बड़े वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया जायेगा। पीए सिस्टम के माध्यम से सभी आमजनमानस एवं सम्भ्रांत नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जायेगा एवं जिम्मेदार नागरिक बनेने हेतु आग्रह किया जायेगा।

2. Enforcement (प्रवर्तन):- A यातायात व स्थानीय पुलिस द्वारा चालान आदि की कार्यवाही की जायेगी। बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग नही करना, बिना नम्बर प्लेट के वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, हूटर/सायरन आदि का प्रयोग करना, काली फिल्म लगाना आदि पर रोकथाम हेतु अभियान चलाते हुए कार्यवाही की जायेगी।

3. इंजीनियरिंग:- अन्य विभागों जैसे आरटीओं, नगर निगम, वीसीवीडीए एवं एनएचएआई आदि से समन्वय स्थापित कर व्लैक स्पॉट चिन्हित करते हुए उसमें सुधार का प्रयास किये जायेगें ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लायी जा सके।

4. Emergency Care (आपात कालीन देखभाल):-यातायात दुर्घटनाओं से होने वाली जनहानि में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान वाला गोल्डन आवर की अवधि में ही दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को उपचार उपलब्ध कराया जा सके इसके लिये प्रयास किया जायेगा। विभिन्न एकीकृत आपातकालीन सेवाओं का शीघ्र एवं कम अवधि में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति तक पहुँच स्थापित हो सके इसके लिये आवश्यक कदम उठाएं जायेगें।

5. Environment (पर्यावरण):- मोडीफाईड साइलेंसर, हूटर एवं सायरन आदि पर लगाम लगाने हेतु अभियान चलाकर आमजन को बेहतर पर्यावरण प्रदान कराया जायेगा।यातायात माह 2024 (माह नवम्बर) सड़क सुरक्षा, यातायात जागरूक्ता, सड़क दुर्घटना में कमी लाने, यातायात व्यवस्था के सुदृढीकरण हेतु शासन द्वारा प्रारम्भ किया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास है जिसके माध्यम से आगरा पुलिस उपरोक्त कार्ययोजना के तहत यातायात माह 2024 के उद्देश्यों को पूर्ण करेंगी।

कार्यक्रम के अवसर पर कमिश्नरेट आगरा के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, स्कूल कालेजों के विद्यार्थीगण, एनसीसी के छात्र, अन्य विभागों के कर्मचारीगण सहित क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक मौजूद रहे।

कमिश्नरेट आगरा पुलिस अपने ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा, संवेदना का पूर्ण पालन करते हुए लगातार आगरा वासियों की सेवा में तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here