आप कार्यकर्ताओं ने यमुना की सफाई कर किया प्रदर्शन

0

यमुना में गिर रहे नालों के पानी पर रोक लगाने की मांग की, आप कार्यकर्ताओं ने महापौर से मांगा इस्तीफा, मेट्रो भूमिगत कार्य को रोकने की उठाई मांग ।

आगरा। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को यमुना में जाने वाले नालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यमुना को गंदा करने का षड्यंत्र चल रहा है। और दूसरी तरफ एनजीटी तथा सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दोषी ठहराते हुए 58 करोड़ रुपए जुर्माने की रकम जनता से वसूली जायेगी। आम आदमी पार्टी के द्वारा ताजमहल और लाल किले के बीच में ताज कॉरिडोर पर सफाई का कार्य कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान महानगर अध्यक्ष दिलीप बंसल ने कहा जहां एक और यमुना को गंदा कर रहे हैं। वही महापौर दूसरे पर जिम्मेदारी दे रही है। जबकि उन्हें खुद जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

वही कपिल बाजपेई ने कहा महापौर को इस्तीफा देना चाहिए, तथा अधिकारियों और जिम्मेदार जन प्रतिनिधियों को 58 करोड़ की रकम खुद जूटानी चाहिए। यह पैसा ना की जनता से वसूला जाए। जिन कंपनियों ने सफाई के कार्यों में कमी की थी उनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई होनी चाहिए। और कम से कम अब यमुना में गिर रहे गंदे नालों पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसी क्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यमुना की सफाई की वहां पड़े कूड़े को बीन कर सांकेतिक प्रयास कर महापौर के इस्तीफा की मांग की। प्रांजल भारद्वाज उपाध्यक्ष ने कहा जनता को यह लोग बेवकूफ बना रहे हैं। और यमुना की हत्या जैसा कर दिया है।

आज भी यमुना में गंदा पानी डल रहा है इसे रोका जाना चाहिए। कार्यक्रम में सपना गुप्ता, प्रयांजल भारद्वाज,रामसेवक ढाकरे, अश्वनी शर्मा, साईं श्री कृष्ण, गोपाल उपाध्याय, मुरली बाबा, बिट्टू पंडित, आशीष गौतम, जगदीश राजोरिया, रवि गोयल, तरुण भारद्वाज, आलोक पाराशर, रविंदर सिंह, संजय चौहान, दीपक शर्मा, सैफू शाह, बृजेश वेद, शेखर दिवाकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और सभी कार्यकर्ताओं ने एक आवाज में कहा की यमुना की सफाई की जिम्मेदारी लेते हुए महापौर को इस्तीफा देना चाहिए। तथा मेट्रो की खुदाई का कार्यक्रम तत्काल रोकते हुए घरों की कीमत को वापस दिया जाना चाहिए और अंडरग्राउंड की बजाय एलिवेटेड लाइन डाली जानी चाहिए। अन्यथा आम आदमी पार्टी लगातार विरोध प्रकट करती रहेगी क्योंकि यहां लोगों के जान से खिलवाड़ हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here