ब्रेकअप पर दे रहा था जान, इंस्टाग्राम देख आगरा पुलिस हुई एक्टिव

0

आगरा। गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर शुक्रवार को युवक ने विषाक्त पीने का लाइव वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। युवक से विषाक्त छीनकर अस्पताल में भर्ती कराया। स्वजन को सूचना देने पर वह भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना भानु प्रताप सिंह ने बताया कि युवक का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। अकेले रहने के दौरान अवसाद में उसने यह कदम उठाया।घटना शुक्रवार सुबह करीब चार बजे की है।

पुलिस आयुक्त की मीडिया सेल से ट्रांस यमुना पुलिस को जानकारी मिली कि सती नगर के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर जहर पीने का का लाइव वीडियो पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम आइडी की लोकेशन के जरिए बीट पुलिस अधिकारी दुर्गा प्रसाद और मनोज सीतानगर में एक मकान के बाहर पहुंचे। घर का मुख्य द्वार बंद था।

बीट पुलिस अधिकारी दरवाजा तोड़कर अंदर गए। कमरे में युवक मच्छर मारने वाली दवा पीते मिला। उसके हाथ से मच्छर मारने की दवा छीन तत्काल उल्टी करवाई। उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया और स्वजन को सूचना दी। इंस्टाग्राम से पुलिस आयुक्त के मीडिया सेल को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस युवक के घर पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here