ताजमहल में ब्रिटिश महिला पर्यटक अपने ग्रुप से बिछड़ी, ताज सुरक्षा पुलिस ने 30 मिनट में मिलाया…

0
Oplus_131072

आगरा। ताजमहल घूमने आई एक ब्रिटिश महिला पर्यटक अपने ग्रुप से बिछड़ गई, लेकिन ताज सुरक्षा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से महज आधे घंटे में उसे उसके साथियों से मिलवा दिया गया। यूनाइटेड किंगडम से आगरा आई 55 वर्षीय महिला जैन मॉफिट सोमवार को ताजमहल के अंदर अपने ग्रुप से अलग हो गई थीं। बाहर निकल आने के बाद जब उन्होंने अपने साथियों को काफी देर तक ढूंढा लेकिन वे नहीं मिले, तो उन्होंने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर मौजूद थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम से मदद मांगी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा पुलिस तिलक राम भाटी के निर्देशन में तत्काल तलाश अभियान शुरू किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट, आरटी सेट संदेशों और तैनात पुलिसकर्मियों के नेटवर्क के जरिए महिला पर्यटक के ग्रुप की पहचान और लोकेशन तलाशने में कोई देर नहीं की। केवल 30 मिनट के भीतर टीम ने महिला को उसके ग्रुप के साथियों से मिलवा दिया।

Oplus_131072

महिला पर्यटक और उनके साथियों ने ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित सहायता और संवेदनशीलता के लिए गहरा आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु, और महिला आरक्षी प्रीति की अहम भूमिका रही। ताजमहल परिसर में हर दिन हजारों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं, ऐसे में ताज सुरक्षा पुलिस की तत्परता ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया से किसी भी असुविधा को बड़े हादसे में बदलने से रोका जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here