सपाइयों ने मनाई मुलायम सिंह यादव की जयंती

0

आगरा लाईव न्यूज। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कृष्ण वर्मा के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के साथ मिलकर सामूहिक रूप से जिला और महानगर के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत जोश और जुनून के साथ खुशी का माहौल देखने को मिला। कृष्ण वर्मा ने कहा नेताजी मुलायम सिंह यादव ने किसानों और मजदूरों की आवाज को संसद तक पहुंचाने और उनकी पीड़ा उनके दर्द को समझते हुए उनका हक दिलाने का काम किया। नेताजी किसान के बेटे थे इसलिए किसानों की पीड़ा दर्द को समझते थे। मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े नेता थे।

कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के आदर्शों को अपनाते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। और उनके विचारों की गोष्ठी की गई। मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मनाया गया। जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब नेताजी रक्षा मंत्री रहे तो उन्होंने सेना के जवानों के पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाने का आदेश दिया जिसकी वजह से आज सैनिक का पार्थिव शरीर उनके परिवार तक पहुंचाया जाता है। जिला सचिव असलम वारसी ने कहा नेता जी का जन्मदिन किसी महापर्व से काम नहीं है, इसलिए नेताजी के जन्मदिन को किसी त्योहार या महापर्व से कम ना समझा जाए।

समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए आज का दिन बहुत खास और बहुत महत्वपूर्ण है। नेताजी को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी के लोग करेंगे। और किसान मजदूर गरीब और पीड़ित लोगों की आवाज उठाने का काम समाजवादी पार्टी के लोग करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह बघेल, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश धनगर, संतोष पाल बघेल, राजपाल यादव पवन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here