आगरा लाईब न्यूज। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने क्षेत्र में इक्का और बादशाह पर दाव लगाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने सूचना के आधार पर चार जुआरियों को पकड़ा जिनके पास से करीब तीन हजार बरामद हुए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए जुआरियों के नाम दिलशाद और सानू निवासी गुड्डी मंसूर खान विजेंद्र कटरा वज़ीर खान और जाकिर निवासी नगला देव जीत है।