ऑपरेशन क्लीन : पुलिस द्वारा 2,319 लीटर अवैध शराब को किया नष्ट

0

आगरा लाईब न्यूज। ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना ट्रांस यमुना के मालखाना में 13 प्रकरणों में रखी अवैध शराब के नष्टीकरण के लिए थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आगरा के समक्ष प्रभावी पैरवी करते हुए अवैध शराब के नष्टीकरण के प्राप्त आदेश पर थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा (2,259 ली0 अंग्रेजी शराब) एवं (60 ली0 देशी शराब) कुल 2.319 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस उपायुक्त नगर, कमिश्नरेट आगरा द्वारा अवैध शराब को नष्ट करने हेतु टीम गठित की गयी। आज को गठित टीम सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता, अभियोजन अधिकारी, कमिश्नरेट आगरा, प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांस यमुना एवं हेडमोहर्रिर मालखाना थाना ट्रांस यमुना की उपस्थिति में 13 प्रकरणों में बरामद कुल 2,319 लीटर अवैध शराब सम्बन्धी माल को थाना ट्रांस यमुना परिसर के सामने एडीए की खाली पड़ी जमीन में जेसीबी द्वारा गड्‌ढा कराकर नष्ट कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here