यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस मुठभेड़: दुष्कर्म का आरोपी बदमाश घायल, एक फरार

0
Oplus_131072

जितेन्द्र कुशवाह की रिपोर्ट

आगरा। आज थाना खंदौली पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित ग्राम नेकपुर पुल के पास दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे हैं। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गोली लगाई। घायल बदमाश की पहचान सोनू उर्फ चुंदा, पुत्र ईदा निवासी टेड़ी बगिया, थाना ट्रांस यमुना, आगरा के रूप में हुई। उसकी पैर में गोली लगी। इस दौरान उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया। दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार, घायल बदमाश सोनू उर्फ चुंदा वही व्यक्ति है जिसने आज ही विहारी नगर नाई की सराय में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी खंदौली भेजा गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या 112 पर दें, ताकि अपराध को समय रहते रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here