🚺 आगरा लाइव न्यूज़ | ताजनगरी में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर गुरुवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गणेश राम नगर स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के सभागार में “नारी सुरक्षा मिशन शक्ति कार्यक्रम” का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना था। अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग ने महिलाओं की सुरक्षा, सहयोग और संरक्षण के लिए विशेष “मिशन शक्ति केंद्र” स्थापित किए हैं। अब किसी भी महिला या बालिका को किसी परेशानी या संकट की स्थिति में मोबाइल से ई-एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसका त्वरित निस्तारण संबंधित महिला हेल्प डेस्क द्वारा किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को यह भी बताया कि शहर के चौराहे, बाजार, पार्क, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान जैसी सार्वजनिक जगहों पर एंटी रोमियो स्क्वाड लगातार गश्त कर रहा है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व महिलाओं और छात्राओं को परेशान न कर सके। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
महिला पावर लाइन: 1090
साइबर हेल्पलाइन: 1930
फायर सर्विस: 101
पुलिस इमरजेंसी सेवा: 112
महिला हेल्पलाइन: 181
चाइल्डलाइन: 1098
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
इसके साथ ही पुलिस टीम ने नई भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य संहिता (BEB) से जुड़े अहम प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया, ताकि छात्राएं अपने अधिकारों और कानूनी सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हो सकें।विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु पटेल ने पुलिस अधिकारियों और टीम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उनमें आत्मसम्मान और आत्मरक्षा की भावना को भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा — “जागरूक और सशक्त नारी ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होती है।”इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं और कक्षा 9वीं से 12वीं तक की सभी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में एडिशनल सीपी सर रामबदन सिंह, एसीपी छत्ता पीयूष कांत रे, एसओ सुनीत शर्मा सर, एसआई मनीषा वत्स…
📸 आगरा लाइव न्यूज़, ताजनगरी की हर खबर, सबसे पहले आपके सामने!

